Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

कुलतार सिंह संधवां ने जिला फरीदकोट के 1653 नए चुने हुए पंचों को दिलाई शपथ

कहा, गांवों का विकास पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित करें

Kultar Singh Sandhwan, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Vineet Kumar, DC Faridkot, Deputy Commissioner Faridkot, Faridkot
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदकोट , 19 Nov 2024

Last updated on: Nov 19, 2024, 00:00 IST

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि गांवों का विकास पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए ताकि लोग बिना भेदभाव और गुटबंदी के नई पंचायतों का सहयोग करें और गांवों के विकास में अपना योगदान दें।

इस मौके पर स संधवां ने जिले की कुल 241 ग्राम पंचायतों के 1653 पंचों को शपथ दिलाई, जिनमें ब्लॉक फरीदकोट के 788, ब्लॉक कोटकपूरा के 375 और ब्लॉक जैतो के 490 पंचायत सदस्य शामिल थे।

आज नेहरू स्टेडियम, फरीदकोट में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान स संधवां ने कहा कि नई पंचायतें गांवों की दशा और दिशा बदल सकती हैं। उन्होंने कहा कि नई पंचायतों के सदस्य गांववासियों से सलाह-मशवरा करके और उपलब्ध फंड्स का सही तरीके से उपयोग करके गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित करें।

गांवों की गुटबंदी समाप्त करने की सलाह देते हुए स संधवां ने कहा कि अब समय आ गया है कि पार्टीबाजी से ऊपर उठकर गांवों के साझा कार्य किए जाएं और आम लोगों की जरूरतों के अनुसार काम किया जाए।

उन्होंने कहा कि लोगों की भलाई और गांवों के समग्र विकास के लिए जनता के पैसे का समझदारी से उपयोग किया जाना चाहिए। नई चुनी पंचायतों के सदस्यों को गांवों को 'आदर्श गांव' बनाने का आह्वान करते हुए स संधवां ने कहा कि अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निभाएं और गांवों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियां आपके द्वारा किए गए कार्यों की मिसाल दें।

स संधवां ने पंचायतों को तरक्की का केंद्र बताते हुए कहा कि यदि गांव खुशहाल होंगे तो ही राज्य प्रगति करेगा और जनता में समृद्धि आएगी।

 

Tags: Kultar Singh Sandhwan , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Vineet Kumar , DC Faridkot , Deputy Commissioner Faridkot , Faridkot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD