Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आप प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, चंडीगढ़ पर पंजाब के अधिकार की रक्षा की मांग

चंडीगढ़ का एक इंच हिस्सा भी हरियाणा को नहीं देंगे, इसपर सिर्फ पंजाब का हक : हरपाल सिंह चीमा

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, Harjot Singh Bains, Deepak Bali, Parminder Singh Goldy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Nov 2024

Last updated on: Nov 15, 2024, 00:00 IST

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी (आप) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें चंडीगढ़ में हरियाणा विधान सभा परिसर स्थापित करने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। 

प्रतिनिधिमंडल में मंत्री हरजोत बैंस, आप नेता दीपक बाली और परमिंदर सिंह गोल्डी शामिल थे। गवर्नर हाउस के बाहर एक प्रेस वार्ता में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यह मामला पंजाब के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। 

चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी है और पूरी तरह से राज्य का हिस्सा है। आप सरकार हरियाणा विधानसभा के निर्माण के लिए शहर में जमीन आवंटित करने के इस फैसले का दृढ़तापूर्वक विरोध करती है।

हरपाल चीमा ने कहा कि चंडीगढ़ कायदे से सिर्फ पंजाब की राजधानी है। किसी अन्य राज्य को यहां अपनी विधानसभा बनाने का कोई अधिकार नहीं है। हरियाणा सरकार ने पंचकुला में 12 एकड़ के बदले चंडीगढ़ में 10 एकड़ जमीन मांगी है। 

यह प्रस्ताव चंडीगढ़ में अपना विधानसभा परिसर स्थापित करने के उनके स्पष्ट एजेंडे का हिस्सा है। हमें यह स्वीकार नहीं है। चंडीगढ़ का एक इंच भी जमीन हरियाणा को नहीं दिया जाना चाहिए। चीमा ने आगे बताया कि पिछली सरकारें चंडीगढ़ के संबंध में पंजाब के हितों की रक्षा करने में विफल रही है। 

उन्होंने याद दिलाया कि जब पंजाब और हरियाणा का निर्माण हुआ था, तो यह स्पष्ट था कि हरियाणा अपनी राजधानी पंचकुला में स्थापित करेगा, न कि चंडीगढ़ में। इसलिए हरियाणा को अपनी विधानसभा पंचकुला में बनानी चाहिए।

आप प्रतिनिधिमंडल ने यह भी चिंता व्यक्त की कि पिछली राज्य सरकारें इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाने में विफल रही हैं, जिससे समय के साथ स्थिति और अधिक जटिल होते चली गई। चीमा ने कहा कि हम पंजाब के अधिकारों का और हनन नहीं होने देंगे। 

पंजाब एक ऐसा राज्य है जो देश के लिए अपने बलिदानों के लिए जाना जाता है। यहां भी हम अपने हक के लिए लड़ेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे इस मुद्दे को पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाएंगे एवं पंजाब की आवाज जोर से उठाएंगे। हम पीछे नहीं हटेंगे। 

अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि चंडीगढ़ पंजाब की अविभाजित राजधानी बनी रहे। आप प्रतिनिधिमंडल का ज्ञापन पार्टी के दृढ़ रुख को रेखांकित करता है कि चंडीगढ़ में कोई भी जमीन हरियाणा को आवंटित नहीं की जानी चाहिए। चंडीगढ़ पंजाब का अभिन्न हिस्सा है और आगे भी रहना चाहिए।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , Harjot Singh Bains , Deepak Bali , Parminder Singh Goldy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD