’एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को बढ़ावा देते हुए, जम्मू कश्मीर राजभवन ने उत्तराखंड के स्थापना दिवस समारोह की मेजबानी की, जिसमें छात्र, सुरक्षाकर्मी और जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश में रहने वाले उत्तराखंड के लोग विशेष आमंत्रित सदस्य थे।
इस अवसर पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उत्तराखंड के लोगों और उपस्थित विशिष्ट अतिथियों को शुभकामनाएं दीं। अपने समृद्ध इतिहास को याद करते हुए, उपराज्यपाल ने उत्तराखंड के बहादुरों और महान हस्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा को याद किया।
उपराज्यपाल ने कहा “देवभूमि उत्तराखंड अपने प्राकृतिक संसाधनों और मानव पूंजी दोनों में जबरदस्त विविधता और समृद्धि से समृद्ध है और शांति, प्रगति और समृद्धि के एक नए युग का गवाह बन रहा है। मैं प्रार्थना करता हूं कि उत्तराखंड आने वाले वर्षों में प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।”।