Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

तंदुरुस्त शरीर से मिलती है जीवन में तरक्की : हरचंद सिंह बरसट

खेडां वतन पंजाब दियां – 2024 सीजन-3 के तहत पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में तीरअंदाजी प्रतियोगिता आयोजित

Harchand Singh Barsat, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Sports News, Khedan Watan Punjab Dia 2024, Khedan Watan Punjab Dia, Khedan Watan Punjab Diyan-2024, Khedan Watan Punjab Diyan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 09 Nov 2024

Last updated on: Nov 09, 2024, 00:00 IST

बच्चे और नौजवान पंजाब और देश का भविष्य हैं और उनकी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना बहुत जरूरी है और इसके लिए खेल सबसे अच्छा मार्ग है। सभी को चाहिए कि वह अपने बच्चों को खेलों में भाग लेने के लिए उत्साहित करें, तांकि वह पंजाब और अपने माता-पिता का नाम देश और दुनिया में रोशन कर सकें। 

यह विचार स. हरचंद सिंह बरसट, चेयरमैन, पंजाब मंडी बोर्ड और राज्य महासचिव, आम आदमी पार्टी पंजाब की ओर से पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के आर्चरी फील्ड में खेडां वतन पंजाब दियां- 2024 सीजन-3 के तहत आयोजित तीरंदाजी के राज्यस्तरीय मुकाबलों के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए व्यक्त किए गए। 

उन्होंने कहा कि पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान जी द्वारा बच्चों को खेलों से जोड़ने के लिये लगातार कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने बच्चों द्वारा खेलों में भाग लेने पर खुशी जताते हुए कहा कि बच्चों के विकास के लिए खेलों में भाग लेना बहुत जरूरी है। क्योंकि अगर आप तंदरुस्त हैं, तो आप हर क्षेत्र में ज्यादा तरक्की हासिल कर सकते हैं।

पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने बताया कि पंजाब की युवा पीढ़ी को खेलों की ओर उत्साहित करने के लिए मंडी बोर्ड की ओर से भी अपना पूरा सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब की मंडियों में बड़े-बड़े कवर शैड बने हुए हैं, जो केवल धान और गेहूं के सीजन में ही उपयोग में आते हैं और बाकी समय खाली रहते हैं। 

इसलिए बच्चों को खेलों की ओर उत्साहित करने के लिए ऑफ-सीजन के दौरान मंडियों के कवर शैडों का प्रयोग विभिन्न इनडोर खेलों की ट्रेनिंग देने की योजना के तहत मंडियों में विभिन्न खेलों की ट्रेनिंग शुरू कर दी गई है। इसके तहत रामपुरा फूल में स्केटिंग, सुलतानपुर लोधी और मलोट में बास्केटबॉल और श्री मुक्तसर साहिब में बैडमिंटन की ट्रेनिंग शुरू कर दी गई है। 

जल्द ही पंजाब की अन्य मंडियों में भी इसी प्रकार ऑफ-सीजन के दौरान इनडोर खेलों की ट्रेनिंग शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने खेलों में भाग लेने वाले सभी बच्चों को शुभकामनाएं दीं और प्रार्थना की कि परमात्मा उन्हें जीवन में तरक्की दे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह बच्चे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करके पूरी दुनिया में पंजाब और अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगे। अंत में मुख्य अतिथि द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

इस टूर्नामेंट में पंजाब के विभिन्न जिलों से 713 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस मौके पर द्रोणाचार्य अवार्डी स. जीवनजोत सिंह तेजा राष्ट्रीय कोच टीम इंडिया, श्री रविंदर कुमार बाली प्रधान पंजाब आर्चरी एसोसिएशन, अर्जुन अवार्डी स. हरविंदर सिंह धंजू, श्री गौरव शर्मा पैरा राष्ट्रीय टीम कोच, श्री अंकुश शर्मा, स. सुखमिंदर सिंह, स. कुलविंदर सिंह और श्री रविंदर कुमार उपस्थित रहे।

 

Tags: Harchand Singh Barsat , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Sports News , Khedan Watan Punjab Dia 2024 , Khedan Watan Punjab Dia , Khedan Watan Punjab Diyan-2024 , Khedan Watan Punjab Diyan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD