Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

देहरा का समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध : सुखविंद्र सिंह सुक्खू

देहरा में मुख्यमंत्री एवं एसपी कार्यालय का लोकार्पण

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Sanjay Ratan, Dehra Assembly Constituency, Kangra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरा (कांगड़ा) , 05 Nov 2024

Last updated on: Nov 05, 2024, 00:00 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के देहरा विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री कार्यालय और एस.पी. कार्यालय का लोकार्पण कर इसे क्षेत्र की जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि विकास के दृष्टिकोण से देहरा विधानसभा क्षेत्र के पिछड़ जाने के कारण यहां अधिक ध्यान देने की जरूरत थी।

उन्होंने कहा कि पहले ऐसा कहा जाता था कि देहरा कोई नहीं तेरा लेकिन देहरा में विधानसभा उपचुनाव के दौरान उन्होंने कहा था कि देहरा अब है मेरा। उन्होंने कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने विधानसभा उप-चुनाव के दौरान यहां से कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी कमलेश ठाकुर को विजयी बनाया। देहरा और यहां के लोगों का विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इसी के चलते यहां मुख्यमंत्री कार्यालय खोला गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से कुछ अधिकारी और कर्मचारी यहां तैनात किए जाएंगे और लोगों को अपने कार्य के लिए शिमला नहीं आना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरा को विकास की दृष्टि से आगे लाने के लिए सरकार द्वारा यहां एसपी कार्यालय, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड के सर्किल कार्यालय दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा देहरा में इन कार्यालयों को खोलने के साथ आवश्यक पद भी स्वीकृत कर दिए गए हैं। इसके साथ यहां स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए बीएमओ कार्यालय के साथ सिविल अस्पताल देहरा में क्रिटिकल केयर यूनिट की स्थापना भी प्रदेश सरकार कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जिला कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस ध्येय को पूर्ण करने के लिए देहरा में भी पर्यटन की दृष्टि से कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं विकसित की जा रही हैं। यहां लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ज्यूलॉजिकल पार्क का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

ज्यूलॉजिकल पार्क में पानी की व्यवस्था के लिए हाल ही में सरकार द्वारा लगभग चार करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पोंग के समीपवर्ती क्षेत्र को भी पर्यटन के अनुरूप विकसित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यहां जल क्रीड़ा और जल संबंधित पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि देहरा में पर्यटकों की सुविधा के लिए एक उच्च स्तरीय होटल का निर्माण भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पोंग बांध से विस्थापित परिवारों की समस्याओं को सुलझाने के लिए सरकार प्राथमिकता से प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि देहरा के विकास के साथ-साथ ज्वालामुखी और जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र भी विकसित होंगे। सरकार ने कांगड़ा जिला के हर क्षेत्र को विकास की धारा से जोड़ने के लिए यहां योजनाबद्ध तरीके से विभिन्न कार्यालय खोले हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार ने पर्याप्त धन उपलब्ध करवाने की व्यवस्था भी की है। उन्होंने कहा कि रानीताल से मुबारिकपुर सड़क को फोरलेन बनाने की स्वीकृति भी सरकार द्वारा मिल गई है।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2027 तक आत्मनिर्भर और 2032 तक समृद्ध राज्य बनाने के लिए सरकार पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और यहां के युवाओं के भविष्य के लिए वित्तीय अनुशासन जरूरी है।

प्रदेश को सशक्त बनाने के लिए सरकार कड़े फैसले ले रही है। कड़े फैसलों का स्वाद भले शुरुआत में कड़वा लगे पर इनका परिणाम सदैव मीठा ही होता है।इस दौरान विधायक देहरा कमलेश ठाकुर, विधायक ज्वालामुखी संजय रतन, कांग्रेस नेता सुरिंद्र मनकोटिया, पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा, उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा, एसपी देहरा अशोक रतन, एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Sanjay Ratan , Dehra Assembly Constituency , Kangra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD