Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने लोगों से भगवान विश्वकर्मा जी के दिखाए मार्ग पर चलने की अपील की

भगवान विश्वकर्मा जी पृथ्वी पर शिल्पकला और इंजीनियरिंग के संस्थापक हैं: तरुनप्रीत सिंह सौंद

Tarunpreet Singh Sond, Khanna, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 02 Nov 2024

Last updated on: Nov 02, 2024, 00:00 IST

पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शनिवार को कहा कि हमारी धरती पर शिल्पकला, वास्तुकला और इंजीनियरिंग की सृजन का श्रेय भगवान विश्वकर्मा जी को जाता है। विश्वकर्मा दिवस मनाने के लिए यहां मिलर गंज स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सौंद ने कहा कि विश्वव्यापी औद्योगिक और बुनियादी ढांचे का विकास भगवान विश्वकर्मा जी के आशीर्वाद का प्रत्यक्ष परिणाम है। 

इस अवसर पर उनके साथ विधायक श्री अशोक पराशर पप्पी, डी.सी. श्री जतिंदर जोरवाल और अन्य कई लोग उपस्थित थे। कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश भर के युवाओं के लिए कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जिसका उद्देश्य उन्हें भगवान विश्वकर्मा के सिद्धांतों और शिक्षाओं के अनुसार सम्मान और आत्मसम्मान का जीवन जीने के योग्य बनाना है। 

भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मांड के सर्वश्रेष्ठ वास्तुकार के रूप में सम्मानित किया जाता है, जिन्हें औद्योगिक प्रक्रियाओं में उपयोग होने वाले सभी यंत्रों और उपकरणों के मास्टर के रूप में जाना जाता है। लोगों को भगवान विश्वकर्मा की शिक्षाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए श्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि राज्य भर में कौशल विकास को समर्थन देना भगवान विश्वकर्मा को एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

विधायक श्री अशोक पराशर पप्पी ने भी विशेष रूप से पंजाबी युवाओं से अपील की कि वे नौकरियों के नए अवसर प्राप्त करने के लिए अपनी योग्यता को निखारने और अपने पेशेवर कौशल को सुधारें। डिप्टी कमिश्नर श्री जतिंदर जोरवाल ने भी मंदिर में मत्था टेका। कैबिनेट मंत्री श्री सौंद ने मंदिर के लिए 5 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की और लंबित कार्यों को पूरा करने में सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने श्री अवतार सिंह बिर्दी, श्री रघबीर सिंह सेंबी, श्री जगीर सिंह, श्री परमजीत सिंह, श्री संदीप सिंह, श्री गुरमुख सिंह, श्री हर्षरन सिंह, श्री हरविंदर सिंह हुंजन, श्री जतिंदर सिंह बिर्दी, श्री हरनेक सिंह सौंद, श्री तलविंदर सिंह सहित कई प्रमुख उद्योगपतियों को सम्मानित भी किया। श्री भुपिंदर सिंह सेंभी को विश्वकर्मा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें भी वितरित की गईं।

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री रणजीत कुमार सल्ल, महासचिव श्री आशीष धीमान सल्ल, श्री अमरजीत सिंह टिक्का सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , Khanna , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD