Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आप नेताओं ने धान खरीद-लिफ्टिंग की समस्या पर केन्द्र सरकार के खिलाफ चंडीगढ़ में किया बड़ा प्रदर्शन

आप नेताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया, पानी की बौछारें बरसाई, धक्का-मुक्की के दौरान कई कार्यकर्ता चोटिल, मंत्री हरजोत बैंस की पगड़ी उतरी

Protest, Agitation, Demonstration, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Harjot Singh Bains, Harbhajan Singh ETO, Tarun Preet Singh Sondh, Lal Chand Kataruchakk, Laljit Singh Bhullar, Hardeep Singh Mundia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Oct 2024

Last updated on: Oct 30, 2024, 00:00 IST

पंजाब की मंडियों में धान खरीद की और पुराने अनाजों की धीमी लिफ्टिंग की समस्या पर आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ चंडीगढ़ में बड़ा प्रदर्शन किया। चंडीगढ़ में भाजपा दफ्तर का घेराव करने जा रहे आप नेताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया और रोकने के लिए उनपर वाटर कैनन से पानी की बौछारें बरसाई। आप नेताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और झड़प भी हुई। झड़प के दौरान मंत्री हरजोत बैंस की पगड़ी उतर गई, जिसपर विवाद और बढ़ गया। इसके विरोध में आप नेताओं ने चंडीगढ़ पुलिस और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन में आप सरकार के मंत्री हरजोत सिंह बैंस, हरभजन सिंह ईटीओ, तरूण प्रीत सिंह सोंध, लाल चंद कटारूचक, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, डॉ रवजोत सिंह, हरदीप सिंह मुंडिया, पार्टी के कार्यकारी प्रधान प्रिंसिपल बुधराम, पार्टी के प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट, विधायक अशोक पप्पी पराशर, रणबीर सिंह भुल्लर, सुखविंदर सिंह सुक्खी, नरिंदर कौर भराज, दिनेश चड्ढा, चरनजीत सिंह चन्नी, इंदरबीर सिंह निज्जर, बलकार सिंह, रुपिंदर सिंह हैपी, जमील-उर-रहमान, संतोष कटारिया, सुखबीर सिंह माईसरखाना, आप नेता पवन टीनू, सनी आहलुवालिया, परमिंदर गोल्डी, प्रभजोत कौर एवं अन्य पदाधिकारी के साथ सैंकड़ों पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।

प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि हर साल अक्टूबर में धान मंडियों में आ जाता है, लेकिन केन्द्र सरकार ने इस बार जानबूझकर लिफ्टिंग नहीं करवाई। अब मंडियों में धान के अंबार लग गए हैं। किसान, आढ़ती, शेलर मलिक और मजदूर सब परेशान हो रहे हैं, लेकिन केन्द्र सरकार नहीं सुन रही है।

ईटीओ ने कहा कि भाजपा के लोग अपनी ग़लती छुपाने के लिए झूठे अफवाह फैला रहे हैं। जबकि सारी समस्याओं की जड़ केन्द्र सरकार और उसकी संस्था एफसीआई है। पंजाब सरकार पिछले सात-आठ महीने से लगातार एफसीआई को पत्र लिख रही थी, खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात की लेकिन कोई हल नहीं निकाला गया। 

ईटीओ ने कि हमारा प्रदर्शन किसानों-मजदूरों आढ़तियों और शेलर मालिकों के हक में और केन्द्र सरकार के विरोध में है। हम आखरी दम तक किसानों के हक के लिए लड़ेंगे और समस्या का समाधान कराएंगे।आप मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि केंद्र सरकार ने हमेशा से पंजाब के साथ धक्का किया है। उन्होंने कहा कि आज मैं यहां कोई मंत्री और विधायक के तौर पर नहीं और न ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते यहां आया हूं। आज मैं एक पंजाब के किसान का बेटा होने के नाते यहां आया हूं।

बैंस ने कहा कि मेरे पुरखों ने पंजाब की मिट्टी में अपना खून-पसीना बहाकर यहां की जमीन को खेती योग्य बनाया। बेहद दुर्भाग्य की बात है कि आज पूरे देश के लोग दिवाली का उत्सव मना रहे हैं है लेकिन पंजाब के किसान मंडियों में परेशान हो रहे हैं। उनका कसूर यह है कि उन्होंने भाजपा सरकार के काले कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। 

उन्होंने कहा कि बीजेपी जितना मर्जी जोर लगा ले, लेकिन हम अपने किसानों के साथ धक्का नहीं होने देंगे। पुलिस से धक्का-मुक्की में पगड़ी उतरने पर बैंस ने कहा कि वे मेरे उपर वार कर लेते तो कोई दुख नहीं होता पर उन्होंने मेरी पगड़ी पर वार किया इसका मुझे बहुत दुख है। हम गुरु गोविंद सिंह जी के बच्चे हैं। उन्होंने कहा था कि धक्का करना भी पाप है और सहना भी पाप है। इसलिए हमारा यह संघर्ष समस्या खत्म होने तक जारी रहेगा।

मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि जिस तरह 40 साल पहले इंदिरा गांधी ने पंजाब के साथ धक्का किया था, उसी तरह का व्यवहार आज नरेंद्र मोदी और भाजपा पंजाब के साथ कर रही है। उन्होंने कहा कि 2022 में आप सरकार बनने के बाद से वह और ज्यादा परेशान करने लगे हैं। पिछली बार सीसीएल लिमिट जारी करने में लेट कर दिया, वहीं इस बार जानबूझकर लिफ्टिंग नहीं की। अभी भी बहुत धीमी लिफ्टिंग हो रही है।

भुल्लर ने कहा कि मोदी सरकार ने साजिश के तहत पंजाब के किसानों - आढ़तियों को परेशान करने के लिए और आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए ऐसा किया है। लेकिन पंजाब के लोग बहुत समझदार हैं। वे भाजपा की गंदी राजनीति को समझते हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार इस मामले पर अपनी नज़र बनाए हुए हैं। वे खुद मंडियों की स्थिति का जायजा अफसरों और पार्टी विधायकों मंत्रियों से ले रहे हैं। 

मंडियों में धान की खरीद निरंतर चल रही है। पंजाब सरकार 24 घंटे के अंदर किसानों को पेमेंट कर दे रही है। पंजाब सरकार अपना काम कर रही है लेकिन केंद्र सरकार परेशान करने में लगी है।मंत्री तरूण प्रीत सिंह सोंध ने चंडीगढ़ पुलिस की कारवाई की आलोचना की और सवाल करते हुए कहा कि यह भाजपा का सरेआम धक्का है। हम निहत्थे लोग हैं और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। यह हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है।

 फिर पुलिस हमें किसके इशारे पर प्रदर्शन करने से रोक रही है? उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीयत ही खराब है। वह चाहती ही नहीं कि मसले का समाधान हो। अगर वह सच में समाधान करना चाहती तो अभी तक लिफ्टिंग हो चुकी होती। हम पंजाब के किसानों के साथ खड़े हैं। हमें जहां भी संघर्ष करना पड़े हम करेंगे।

 

Tags: Protest , Agitation , Demonstration , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Harjot Singh Bains , Harbhajan Singh ETO , Tarun Preet Singh Sondh , Lal Chand Kataruchakk , Laljit Singh Bhullar , Hardeep Singh Mundia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD