Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

हरियाणा आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने मुख्य सचिव डॉ. टीवीएसएन प्रसाद को विदाई देने के लिए समारोह का किया आयोजन

डॉ. टीवीएसएन प्रसाद 31 अक्टूबर, 2024 को मुख्य सचिव के पद से होंगे सेवानिवृत्त

TVSN Prasad, Dr. T.V.S.N Prasad, Chief Secretary Haryana, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Oct 2024

Last updated on: Oct 30, 2024, 00:00 IST

हरियाणा आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आज यहां 1988 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. टीवीएसएन प्रसाद  के सम्मान में  विदाई समारोह का आयोजन किया गया।   डॉ. टीवीएसएन प्रसाद 31 अक्टूबर, 2024 को मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त होंगे। समारोह में विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, निदेशक और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।

वरिष्ठ अधिकारी डॉ. टीवीएसएन प्रसाद को सम्मानित करने के लिए एकत्र हुए और 36 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा के दौरान उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों को याद किया । अपने पूरे करियर के दौरान, उन्होंने राज्य सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। उन्होंने केंद्र सरकार और विश्व बैंक में भी में भी  विभिन्न भूमिकाओं पर सेवाएं दी हैं। 

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने डॉ. प्रसाद के मार्गदर्शन में काम करने के अपने अनुभव साझा किए और उम्मीद जताई कि उनकी अंतर्दृष्टि उनके पेशेवर सफर में मार्गदर्शक शक्ति के रूप में काम करती रहेगी। हरियाणा आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से डॉ. प्रसाद को उनके योगदान के सम्मान में गुलदस्ता, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य सचिव डॉ. टीवीएसएन प्रसाद ने अपने शानदार कार्यकाल के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनके साथ कार्य करने वाले अधिकारियों की  टीम की  सराहना की । डॉ. प्रसाद ने कहा कि वे इस बात के लिए भी आभारी हैं कि मुख्य सचिव के रूप में उनके साढ़े सात महीने के कार्यकाल के दौरान दो चुनाव- लोकसभा, विधानसभा और शपथ ग्रहण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

 

Tags: TVSN Prasad , Dr. T.V.S.N Prasad , Chief Secretary Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD