Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

रानिया हलके के विकास में कोई कमी नहीं छोडूंगा : अर्जुन चौटाला

रानिया विधायक अर्जुन चौटाला ने किया रानिया हलके का धन्यवादी दौरा

Arjun Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिरसा , 29 Oct 2024

Last updated on: Oct 29, 2024, 00:00 IST

रानिया के विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा है कि वे हलके के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। रानिया हलके में विकास के लिए वे विधायक होने के नाते सीएम नायब सिंह सैनी से मिलेंगे और ग्रांट जारी करवाने की मांग करेंगे। वे आज रानिया हलके के धन्यवादी दौरे में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आज रानिया हलके के गांव पंजुआना से अपने दौरे की शुरूआत की। 

दौरे में वे गांव शेखुपुरिया, फतेहपुर नियामत खां, मोड़ावाली, पीरखेड़ा, जोधपुरिया, दारेवाला, बुखाराखेड़ा, खारिया, मैहनाखेड़ा, कुस्सर, खाजाखेड़ा, गिदड़ा, घोड़ावाली, चक्कां, भूना, खाईशेरगढ़, भागसर, पन्नीवाला मोटा, खुईया नेपालपुर, कर्मगढ़ व साहुवाला में गए और विधानसभा चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाने के लिए जनता का धन्यवाद किया। विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा कि आप लोगों ने मुझे भारी बहुमत से जीताकर विधानसभा में भेजा है, इसके लिए मैं आप सभी का तहेदिल से धन्यवाद करता हूं। 

आप लोगों ने मुझ पर जो विश्वास किया है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा। मैं पांच साल तक आप लोगों की सेवा करता रहूंगा। किसी भी काम के लिए आप मुझसे किसी भी वक्त मिल सकते हैं। मेरे घर के दरवाजे आप लोगों के लिए हमेशा खुले रहेंगे। विधायक चौटाला ने कहा कि रानिया हलके में विकास के बहुत काम होने बाकी हैं। 

इसके लिए मैं जल्द ही सीएम से मिलकर विकास के लिए ग्रांट देने की डिमांड रखूंगा ताकि रानिया हलके को विकास में नंबर वन बनाया जा सके। उन्होंने ग्रामीणों को धनतेरस, दिवाली व गुरुपर्व की बधाई दी और कहा कि यह पर्व आपके जीवन में खुशियां लेकर आए। 

इस अवसर पर उनके साथ धर्मवीर नैन, राम कुमार नैन, जसवीर जस्सा, कश्मीर सिंह करिवाला, सुभाष नैन, गुरप्रीत गिल, रमन मेहता व अनेक पदाधिकारी मौजूद थे। 

 

Tags: Arjun Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD