Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सिबिन सी. ने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को प्रारंभिक प्रकाशन की मतदाता सूचियाँ सौंपीं

28 नवंबर तक मतदाता सूचियों से संबंधित दावे और आपत्तियाँ किए दर्ज की जा सकेंगी

Sibin C, Election Commision Punjab, ECI, Chief Electoral Officer Punjab, CEO Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Oct 2024

Last updated on: Oct 29, 2024, 00:00 IST

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी. ने राज्य की सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को प्रारंभिक प्रकाशन की बिना फोटो वाली मतदाता सूची की सीडीज़ सौंपी हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान सिबिन सी. ने बताया कि 29 अक्टूबर 2024 को प्रारंभिक मतदाता सूची के प्रकाशन के समय पंजाब में कुल मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 12 लाख 81 हजार 800 है। 

इनमें पुरुष मतदाता 1 करोड़ 11 लाख 84 हजार 385, महिलाएं 1 करोड़ 96 हजार 664, तीसरे लिंग के 751, एन.आर.आई 1610, दिव्यांग मतदाता 1 लाख 55 हजार 578 और सर्विस मतदाता 1 लाख 1 हजार 793 हैं। उन्होंने आगे बताया कि इस समय पंजाब में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 24 हजार 446 है, जिसमें शहरी मतदान केंद्रों की संख्या 8062 और ग्रामीण मतदान केंद्रों की संख्या 16,384 है। 

उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए रैंप, पीने का पानी, लाइटिंग, बैठने के लिए कुर्सियाँ और शौचालयों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने आगे बताया कि प्रारंभिक मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियाँ दर्ज करने की अंतिम तिथि 28 नवंबर 2024 है। इस दौरान मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए 29 अक्टूबर से 28 नवंबर 2024 तक स्वीप गतिविधियाँ भी चलाई जाएँगी। 

मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि 9 नवंबर 2024 (शनिवार), 10 नवंबर (रविवार), 23 नवंबर (शनिवार) और 24 नवंबर 2024 (रविवार) को विशेष कैंप लगाए जाएँगे, जबकि प्रारंभिक मतदाता सूची पर दर्ज कराए गए दावे और आपत्तियों का निपटारा करने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2024 है। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची 6 जनवरी 2025 (सोमवार) को प्रकाशित की जाएगी।

सिबिन सी. ने बताया कि जिन चार क्षेत्रों में इस समय उपचुनाव की प्रक्रिया चल रही है, उन क्षेत्रों में उक्त कार्यक्रम अलग तौर पर भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार  जारी किया जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बैठक के दौरान राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे प्रत्येक मतदान केंद्र पर अपने बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करें ताकि अंतिम मतदाता सूची को प्रकाशित करने की प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से पूरा किया जा सके।

बैठक में राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के अलावा ज्वाइंट सीईओ सकतर सिंह बल्ल, डिप्टी सीईओ भारत भूषण बंसल, चुनाव अधिकारी अंजू बाला और सीईओ कार्यालय के अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Sibin C , Election Commision Punjab , ECI , Chief Electoral Officer Punjab , CEO Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD