Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

हरियाणा व राजस्थान रोडवेज के बीच मामला खत्म हो गया है : अनिल विज

आम आदमी पार्टी पर मंत्री विज का तंज, बोले “ये लोग घर बैठे-बैठे ही गुब्बारे छोड़ते रहते हैं”

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 28 Oct 2024

Last updated on: Oct 28, 2024, 00:00 IST

हरियाणा और राजस्थान रोडवेज के बीच चालान को लेकर हुए विवाद पर हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक मसला बन गया था मगर, हरियाणा रोडवेज और राजस्थान रोडवेज के बीच वो सेटल कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से बात करके वो मामला खत्म हो गया है।

श्री विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। आम आदमी पार्टी के आरोप कि अगर केजरीवाल को कुछ होता है तो उसका जिम्मेवार भाजपा होगी पर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि ये लोग घर बैठ के ऐसे ही गुब्बारे छोड़ते रहते है। कोई कारण तो बताओं उसके बाद जवाब देगे।

दूसरों पर दोषारोपण करना यह आम आदमी पार्टी का चरित्र बन गया है : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

वहीं, दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा हरियाणा पर लगाए गए आरोपों पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दूसरों पर दोषारोपण करने से पहले अपनी असफलताओं को नहीं देखते यह आम आदमी पार्टी का चरित्र बन गया है। उन्होंने कहा आप की सरकार को दिल्ली में आए 10 साल हो गए क्यों यमुना साफ नहीं हुई, जो नाले यमुना में गिर रहे है। 

उन्होंने कहा जितनी यमुना दिल्ली में प्रवेश करने से पहले हरियाणा में बहती है उसका बीओडी चेक कर लो और दिल्ली में प्रवेश करने के बाद ओखला तक उसका पीओडी चेक कर लें पता चल जाएगा कि गंदगी कौन फला रहा है। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली वालों की गंदगी हम थोड़ा साफ करेंगे।

उधर, कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी बस स्टैंड पर रिपेयर के लिए लगभग 93 लाख रुपए की प्रशासनिक मंजूरी दिलवाई गई है।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अपने आवास पर जनसमस्याओं को सुना

वहीं, कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अपने अपने आवास पर जनसमस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निधान करने के दिशा-निर्देश दिए। अम्बाला छावनी निवासी महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर उसे प्रताड़ित करने एवं मारपीट के आरोप लगाए जिसपर मंत्री अनिल विज ने महेशनगर थाना पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार एक मच्छौंडा से आए युवक ने उसे सेना में भर्ती के नाम पर दो लाख रुपए ठगी की शिकायत की जिसपर मंत्री अनिल विज ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा अन्य समस्याओं को भी कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सुना।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD