Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा ज़मीन मुआवजे से संबंधित घोटाले में श्री मुक्तसर साहिब के एडीसी (डी) सुरिंदर ढिल्लों गिरफ़्तार

आरोपी पर अमृतसर-कोलकाता कॉरिडोर प्रोजेक्ट के लिए अधिग्रहित की गई ज़मीन संबंधी जारी मुआवजे में गड़बड़ी का आरोप

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Sri Mukatsar Sahib Police, Sri Mukatsar Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री मुक्तसर साहिब , 26 Oct 2024

Last updated on: Oct 26, 2024, 00:00 IST

प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा आज श्री मुक्तसर साहिब के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) सुरिंदर ढिल्लों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी को पटियाला ज़िले में अमृतसर-कोलकाता कॉरिडोर प्रोजेक्ट के लिए अधिग्रहित की गई ज़मीन संबंधी जारी मुआवजे में गड़बड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पटियाला के तत्कालीन ज़िला विकास और पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) सुरिंदर ढिल्लों को 26.05.2022 को दर्ज की गई एफआईआर नंबर 12 में नामज़द किया गया था। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420, 409, 465, 467 और 120-बी के साथ-साथ पीसी (संशोधन) एक्ट, 2018 के तहत भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम, 1988 की धारा 13(1)(ए) और 13(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। 

ये आरोप अमृतसर-कोलकाता कॉरिडोर प्रोजेक्ट के लिए पटियाला ज़िले के शंभू ब्लॉक के गांव आकड़ी, सेहरा, सेहरी, तख्तूमाजरा और पब्बरा में अधिग्रहित की गई 1,103 एकड़ ज़मीन संबंधी जारी किए गए 285 करोड़ रुपये के मुआवजे की राशि में गड़बड़ी करने और अपने कर्तव्य को सही ढंग से निभाने में असफल रहने से संबंधित हैं।

विजिलेंस जांच के दौरान सामने आया कि आवंटित फंड का 30 प्रतिशत बीडीपीओ कार्यालय के सचिव, वेतन खाते में जमा होना था, जो कि सही ढंग से नहीं कराया गया। इसके अलावा नियमों के अनुसार, बाकी बची राशि का केवल 10 प्रतिशत ही इन पांच गांवों के विकास पर खर्च किया जाना था, जबकि उक्त आरोपी ने कागजों में दिखाए गए रिकॉर्ड के अनुसार 65 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए। 

प्रवक्ता ने बताया कि इनमें से कुछ विकास परियोजनाएं केवल कागजों में ही हैं और जो काम किया गया है, वह भी जरूरी तकनीकी मानकों पर खरा नहीं उतरता। गौरतलब है कि इससे पहले इस मामले की जांच के दौरान इन गांवों के कुछ सरपंचों और पंचायत सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर समेत उनके पुत्र और सहयोगियों को भी पूछताछ के दौरान केस में नामजद कर गिरफ्तार किया गया था।

प्रवक्ता ने बताया कि विजिलेंस ब्यूरो पटियाला रेंज की टीम ने आरोपी सुरिंदर ढिल्लों को आज श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार कर लिया है और इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Sri Mukatsar Sahib Police , Sri Mukatsar Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD