चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज झंजेड़ी कैंपस द्वारा हर साल आयोजित किया जाने वाला राज्य स्तरीय टेक फेस्ट उत्तर भारत के अन्य राज्यों का भी बेहद पसंदीदा फेस्ट बनता जा रहा है। इस वर्ष आयोजित होने वाले दो दिवसीय राज्य स्तरीय टेक फेस्ट में पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के अस्सी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की टीमों के लगभग नौ हजार विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
कुल अ_ाईस आयोजनों के इस अनूठे तकनीकी उत्सव को तकनीकी और गैर-तकनीकी में विभाजित किया गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री तरूण प्रीत सिंह सौंद थे। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर इसे नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। इस के साथ ही विद्यार्थियों ने अपनी सर्वोत्तम बुद्धि से बनाए गए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मॉडल एवं मशीनों का प्रदर्शन किया।
इसके अलावा मंच पर छात्रों ने अपनी कला का भी प्रदर्शन किया । पंजाब के अलग-अलग स्कूलों से आए छात्रों ने भी टेक्नोलॉजी का बेहतरीन करिश्मा भी दिखाया। इस कार्यक्रम में तकनीकी कौशल विकास के लिए अशोक लीलैंड बस सबके आकर्षण का केंद्र रही। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि तरूण प्रीत सिंह सौंद ने किया।
इस बस के बारे में जानकारी साझा करते हुए एम डी अर्श धालीवाल ने कहा कि यह महत्वपूर्ण पहल छात्रों को उद्योग-प्रासंगिक कौशल के साथ सशक्त बनाने के लिए बनाई गई है। अशोक लीलैंड बस एक मोबाइल प्रशिक्षण सुविधा के रूप में काम करेगी। जो आस-पास के गांवों में जाकर बेहतर रोजगार के अवसरों के लिए युवाओं का कौशल विकसित करेगी।
सविस्कर ने २०२४ को तीन तकनीकी, गैर-तकनीकी और सांस्कृतिक अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया। तकनीकी प्रतियोगिताओं में कोडिंग, हैकथॉन, रोबोटिक्स डिस्प्ले और डिजिटल नवाचार शामिल थे, जबकि गैर-तकनीकी खंड में रचनात्मक सरलता और रणनीतिक प्रतिभा देखी गई।
वहीं सांस्कृतिक श्रेणी में विभिन्न राज्यों के छात्रों के बेहतरीन लोक नृत्य सहित भारत की समृद्ध विरासत देखने को मिली। मुख्य अतिथि तरूण प्रीत सिंह सौंद ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किये गये मॉडलों की सराहना की और उत्तर भारत में झंजेड़ी कैंपस द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सराहना की।
इसके साथ ही उन्होंने युवा एम डी अर्श धालीवाल की दूरदर्शी सोच की सराहना करते हुए बस फॉर टेक्निकल की शुरुआत की उन्होंने कौशल विकास जैसी पहल के लिए शुभकामनाएं दीं।