Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हिमालय क्षेत्र में इको टूरिज्म के लिए कार्य योजना होगी तैयार : आर एस बाली

पर्यावरण विदों तथा भूगोल विशेषज्ञों की ली जाएगी मदद

Raghubir Singh Bali, R.S. Bali, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Dharmshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 16 Oct 2024

Last updated on: Oct 16, 2024, 00:00 IST

हिमालय क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी इस के लिए पर्यावरणविदों तथा भूगोल के विशेषज्ञों से समन्वय स्थापित किया जाएगा ताकि हिमालय क्षेत्र को बेहतर तरीके से संरक्षित किया जा सके। बुधवार को धर्मशाला महाविद्यालय के सभागार में पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने भूगौलिक सोसाइटी आॅफ हिमाचल प्रदेश के सहयोग से महाविद्यालय के भूगोल विभाग ने हिमालय में भूगोल, आपदा प्रबंधन एवं स्थिरता थीम पर दो दिवसीय राष्टीय सेमिनार का बतौर मुख्यातिथि शुभारंभ करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में जलवायु परिवर्तन हिमालय में लोगों को प्रभावित कर रहा है और वन्यजीवों को खतरे में डाल रहा है। 

कई ग्लेशियर पिघल रहे हैं और झीलें बन रही हैं, जिनके फटने और नीचे की ओर बाढ़ आने का खतरा है। पारंपरिक जल स्रोत सूख गए हैं, जिससे पानी की आपूर्ति सीमित हो गई है। उन्होंने कहा कि इन चुनौतियों से निपटने के लिए भूगौलविदों को तत्परता के साथ कार्य करना होगा और आम जनमानस को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करना अत्यंत जरूरी है। 

पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को ग्रामीण भारत में जलवायु अनुकूलन और वित्त परियोजनाओं के द्वितीय चरण के कार्यान्वयन हेतु जीआईजेड के सहयोग के अंतर्गत चुना गया है। राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में राष्टीय स्तर पर नेतृत्व प्रदान करने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण तथा जलवायु के क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं के लिए विभिन्न संस्थानों को राशि प्रदान की  गई है तथा प्रारंभिक चरण में 19 गांवों को माॅडल इको विलेज योजना के तहत विकसित किया जा रहा है।

इलाहबाद विश्विद्यालय से प्रोफेसर एच एन मिश्रा ने बतौर मुख्य वक्ता हिमालय में भूगोल, आपदा प्रबंधन एवं स्थिरता की चुनौतियां और समाधान को लेकर व्याख्यान दिया। इस अवसर पर सेवानिवृत प्रोफेसर डा भूपेंद्र सिंह माढ तथा भूगौलिक सोसाइटी आॅफ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डीडी शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इससे पहले प्रिंसिपल राकेश पठानिया तथा भूगौलिक सोसाइटी आॅफ हिमाचल प्रदेश के सचिव डा बीआर ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए सेमिनार की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। 

इस अवसर पर मुख्यातिथि ने स्मारिका का विमोचन किया तथा डा सतिंद्र मलिक की पुस्तक अर्थस एरियल इनसाइट पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर सेमिनार के संयोजक संजय सिंह पठानिया महापौर नीनू शर्मा सहित देश भर के विशेषज्ञ तथा शोधार्थी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Raghubir Singh Bali , R.S. Bali , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Dharmshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD