Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत

 

हरियाणा के मुख्य सचिव ने सिविल सचिवालय में किया योग केंद्र का उद्घाटन

TVSN Prasad, Dr. T.V.S.N Prasad, Chief Secretary Haryana, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Oct 2024

Last updated on: Oct 14, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने आज हरियाणा सिविल सचिवालय में योग केंद्र का उद्घाटन किया। हरियाणा योग आयोग के सहयोग से स्थापित इस केंद्र का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना, ध्यान को प्रोत्साहित करना और संतुलित दिनचर्या को प्रोत्साहित करना है।

डॉ. प्रसाद ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम कर्मचारियों में उत्पादकता को बढ़ाने और उनके स्वास्थ्य में सकारात्मक योगदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस योग केंद्र में कर्मचारियों के लिए नियमित सेशन होंगे, जिनका संचालन योग्य प्रशिक्षकों द्वारा किया जाएगा।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल ने योग केंद्र का उद्घाटन करने पर मुख्य सचिव डॉ. टी.वी.एस.एन. प्रसाद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल कर्मचारियों के लिए अत्यधिक लाभकारी सिद्ध होगी। 

उन्होंने यह भी बताया कि पुरुष और महिला योग प्रशिक्षक कर्मचारियों के सीटों पर जाकर सरल श्वास अभ्यासों से परिचित कराएंगे। जिन्हें बैठे-बैठे किया जा सकता है, जिससे पोस्चर यानी अंग विन्यास में सुधार और तनाव कम करने में मदद मिलती है।उद्घाटन के दौरान, दीक्षा शर्मा नाम की छोटी लड़की ने योग आसन किए, जिसने अपने लचीलेपन से दर्शकों को  मंत्रमुग्ध कर दिया।इस मौके पर सचिवालय स्थापना के विशेष सचिव श्री संवर्तक सिंह भी मौजूद रहे।

 

Tags: TVSN Prasad , Dr. T.V.S.N Prasad , Chief Secretary Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD