Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बैंक ऑफ बड़ौदा ने 'स्वच्छता ही सेवा' 2024 के तहत देशव्यापी स्वच्छता अभियान चलाया

Commercial, Swachhata Hi Seva 2024, Mumbai, Bank of Baroda, Debadatta Chand
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Oct 2024

Last updated on: Oct 05, 2024, 00:00 IST

स्वच्छ भारत दिवस की प्रस्तावना के रूप में भारत सरकार द्वारा  'स्वच्छता ही सेवा' 2024 अभियान चलाया गया जिसका थीम थी "स्वभाव स्वच्छता - संस्कार स्वच्छता"। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को बढ़ावा देना है और विशेष रूप से दुरूह एवं अधिक गंदगी वाली जगहों स्वच्छता हेतु लक्षित इकाइयों (CTUS) को स्वच्छ बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जाना है तथा स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण हेतु योगदान के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त करना है। 

देशव्यापी अभियान के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने कार्यालयों और शाखाओं में पौधारोपण अभियान, वॉकथॉन और स्वच्छता मित्रों के अमूल्य योगदान के सम्मान में उनके लिए स्वास्थ्य और कल्याण शिविर आयोजित किए। "श्रमदान के माध्यम से सम्पूर्ण स्वच्छता" के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता के तहत बैंक देश भर में स्वच्छता अभियान चला रहा है।

इस अभियान के तहत बैंक देश भर में निवारक स्वास्थ्य जांच हेतु सिंगल विंडो स्वास्थ्य एवं कल्याण शिविर के रूप में "सफाई मित्र सुरक्षा शिविर" का आयोजन कर रहा है। बैंक ने अपने कॉर्पोरेट कार्यालय, मुंबई में स्वच्छता कर्मियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया।

बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री देवदत्त चांद, कार्यपालक निदेशक श्री लाल सिंह एवं श्रीमती बीना वहीद, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री सुरेन्द्र कुमार दीक्षित ने अन्य वरिष्ठ कार्यपालकों एवं स्टाफ सदस्यों के साथ मुंबई में "स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया।"सम्पूर्ण स्वच्छता" की दिशा में सफाई कर्मचारियों के योगदान को रेखांकित करते हुये बैंक ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की ठोस कचरा प्रबंधन विभाग की टीम को सम्मानित किया।

 

Tags: Commercial , Swachhata Hi Seva 2024 , Mumbai , Bank of Baroda , Debadatta Chand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD