Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अनमोल गगन मान ने खरड़ में आठ ट्यूबवेल परियोजनाओं का शिलान्यास किया

खरड़ की बुनियादी समस्याओं को दूर करने के लिए 158 करोड़ रुपये की पेयजल और सीवरेज परियोजनाएं

Anmol Gagan Mann, Anmol Gagan Maan, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, MLA Kharar, Kharar, Kharar News, News of Kharar, Kharar Updates
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खरड़ (एसएएस नगर) , 03 Oct 2024

Last updated on: Oct 03, 2024, 00:00 IST

खरड़ की विधायक श्रीमती अनमोल गगन मान ने आज खरड़ में 3 करोड़ रुपये की लागत से खरड़ के आठ वार्डों के लिए आठ ट्यूबवेल परियोजनाओं का शिलान्यास किया। खरड़ के वार्ड 12 में एक सार्वजनिक सभा के दौरान ट्यूबवेल परियोजनाओं और पार्क की आधारशिला रखने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए विधायक खरड़ अनमोल गगन मान ने कहा कि खरड़ शहर में पहले 4.25 करोड़ रुपये की लागत से 12 ट्यूबवेल लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त 4.25 करोड़ रुपये की लागत से और भी ट्यूबवेल पाइपलाइन में हैं।

उन्होंने कहा कि खरड़ शहर में पीने के पानी और सीवरेज की समस्या को दूर करने के लिए 158 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें से खूनीमाजरा में 17 करोड़ रुपये की परियोजना सहित 30 करोड़ रुपये की दो सीवेज परियोजनाएं शहर में ओवरफ्लो होने वाले सीवेज की समस्या के स्थायी समाधान के लिए स्थापित की जा रही हैं, जो शहर के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग है।

इसके अलावा 117 करोड़ रुपये का पेयजल प्रोजेक्ट, जिसका टेंडर कल लगने जा रहा है, वह भी कजौली वाटर वर्क्स से जलापूर्ति करने हेतु एक साल के भीतर पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने तक शहर में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ट्यूबवेल तैयार हो जायेंगे। अनमोल गगन मान ने इस पेयजल परियोजना का महत्व बताते हुए कहा कि यह परियोजना अगले कई वर्षों तक खरड़ शहर की जरूरत को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। 

खरड़ के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने खरड़ के लोगों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया और अब भगवंत मान सरकार पर खरड़ के लोगों की सभी जरूरतों को पूरा करने का दायित्व है। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर अवैध निर्माणों ने शहर में पानी के प्राकृतिक प्रवाह को रोक दिया है, जिसके कारण शहर में बारिश का पानी जमा हो जाता है, जिसका आने वाले दिनों में स्थायी समाधान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि एक साल के भीतर खरड़ की सभी सड़कों की मरम्मत के अलावा स्ट्रीट लाइट, सीवरेज और पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। पंजाबी युवाओं के हिमाचल प्रदेश जाने को लेकर सांसद कंगना रनौत की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वह एक विशेष एजेंडे पर चलकर पंजाब के युवाओं को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं जो स्वीकार्य नहीं है।

 

Tags: Anmol Gagan Mann , Anmol Gagan Maan , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , MLA Kharar , Kharar , Kharar News , News of Kharar , Kharar Updates

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD