Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए थाने का मुख्य मुंशी विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू

पुलिस कर्मचारी ने चोरी के फोन के मामले में मदद करने के बदले पहले 8,000 रुपये लिए थे

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Sri Mukatsar Sahib Police, Sri Mukatsar Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री मुक्तसर साहिब , 02 Oct 2024

Last updated on: Oct 02, 2024, 00:00 IST

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत श्री मुक्तसर साहिब में सी.आई.ए. स्टाफ में मुख्य मुंशी के पद पर तैनात हवलदार सतनाम सिंह को 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी श्री मुक्तसर साहिब की निवासी परवीन कौर की शिकायत की जांच के बाद की गई है। 

शिकायत के अनुसार, हवलदार सतनाम सिंह ने शिकायतकर्ता को धमकी दी थी कि उसका बेटा चोरी का मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रहा है और मामले को रफा-दफा करने के लिए 50,000 रुपये की मांग की गई। हालांकि, शिकायतकर्ता ने अपने बेटे द्वारा खरीदे गए फोन का बिल और डिब्बा संबंधित कर्मचारी को सौंप दिया था, फिर भी पुलिस कर्मचारी ने शिकायतकर्ता से 8,000 रुपये रिश्वत ली और उसके बेटे को इस चोरी के फोन मामले में शामिल न करने के बदले 5,000 रुपये और मांगे। उक्त

शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांग रहे इस पुलिस कर्मचारी की बातचीत रिकॉर्ड कर ली और मदद के लिए विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में हवलदार सतनाम सिंह को शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये की दूसरी किस्त किस्त लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।

इस संबंध में दोषी पुलिस कर्मचारी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना बठिंडा रेंज में भ्रष्टाचार रोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Sri Mukatsar Sahib Police , Sri Mukatsar Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD