Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शत प्रतिशत मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग से निगरानी की व्यवस्था - पंकज अग्रवाल

वेबकास्टिंग की निगरानी तीन स्तर पर

Pankaj Agarwal, Election Commision Haryana, ECI, Chief Electoral Officer Haryana, CEO Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 01 Oct 2024

Last updated on: Oct 01, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री पंकज अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर होनी चाहिए ताकि दिव्यांग मतदाताओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। इसके अलावा, मतदान केंद्रों पर बिजली के साथ-साथ पीने के पानी और लाईन लंबी होने पर बुजुर्ग, दिव्यांग व महिला मतदाताओं के बैठने का प्रबंध किया जाए।

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री पंकज अग्रवाल चण्डीगढ़ से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्त/जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2024 के प्रबंध को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे थे। श्री पंकज अग्रवाल ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिव्यांग व 85 वर्ष आयु से अधिक के मतदाताओं द्वारा घर से किए गए मतदान की रिपोर्ट, सर्विस वोटर के पोस्टल बैलेट की रिपोर्ट तथा चुनाव ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों के पोस्टल मतदान की रिपोर्ट प्रति दिन मुख्यालय को भेजी जाए। 

उन्होंने कहा कि अभी 3 दिन का समय मतदान के लिए शेष है इसलिए मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक भी किया जाए।

मतदान केंद्र के अंदर कोई शरारती तत्व गलती करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ की जाएगी सख्त कानूनी कार्रवाई

श्री पंकज अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा आम चुनाव 2024 के दौरान मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग निगरानी के लिए राज्य नियंत्रण कक्ष, जिला नियंत्रण कक्ष व विधानसभा के नियंत्रण कक्ष बनाए गये है। इसके अलावा, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भी वेबकास्टिंग द्वारा निगरानी की जाएगी। 

किसी भी मतदान केंद्र पर मतदान के दिन पोलिंग एजेंट पोलिंग स्टेशन में केवल वही कार्यकलाप करेंगे जिसकी उनको अनुमति है। इसके अलावा, यदि वो कुछ भी गलत करते पाये जाते है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी। इस बारे विस्तृत हिदायतें जारी की जा चुकी है। 

मतदान के दिन उम्मीदवारों व राजनीतिक दलों द्वारा दी गई शिकायतों की सुनवाई के लिए अलग से नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए। श्री पंकज अग्रवाल ने निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में 5 अक्टूबर को विधानसभा के लिए मतदान होना है इसके मध्यनजर अवैध शराब, नशीले पदार्थ, नकदी और अवैध हथियार आदि को रोकने के लिए नाकों पर और अधिक चौकसी बरती जाएं। 

इसके अलावा, जिलों में गठित निगरानी टीमों को और अधिक सक्रिय किया जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान से पहले मतदान केंद्रों तक और मतदान के बाद मतदान केंद्रों से ईवीएम को पुख्ता सुरक्षा प्रबंधों के साथ स्ट्रांग रूम में रखवाया जाए। इसके अलावा, ईवीएम ले जाने वाले वाहन को रास्ते में अन्य किसी भी स्थान पर न रोका जाए। सुरक्षा के मध्यनजर ईवीएम को लाने व ले जाने वाले वाहनों पर जीपीएस लगा होना चाहिए।

श्री पंकज अग्रवाल ने निर्देश दिए कि मतदान केंद्र के अंदर चुनाव ड्यूटी पर तैनात महिला कर्मचारियों के पति मतदान केंद्र के अंदर नहीं बैठ सकते। इसी तरह से महिला मतदाता द्वारा जब मतदान किया जाए तो मतदान के लिए उसके पति को मतदान कम्पार्टमेंट में जाने की बिलकुल अनुमति नहीं होगी और ऐसा करना गैर कानूनी होगा। ऐसा करने पर कानूनी कार्यवाही भी की जाऐगी।

 

Tags: Pankaj Agarwal , Election Commision Haryana , ECI , Chief Electoral Officer Haryana , CEO Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD