Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण को समर्पित सुक्खु सरकार : आर.एस. बाली

नगरोटा में 560 परिवारों को बांटे पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र

Raghubir Singh Bali, R.S. Bali, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Dharmshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 30 Sep 2024

Last updated on: Sep 30, 2024, 00:00 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी प्रदेश सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए समर्पित है। सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाएं और नीतियां प्रदेश के आम जनमानस को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। 

नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के लाभार्थी परिवारों को पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र वितरित करने के उपरांत हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने यह बात कही। बाली ने आज यहां विकास खंड नगरोटा बगवां के अन्तर्गत 560 पात्र परिवारों को पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र भेंट किए।

उन्होंने कहा कि अपने परिवार के लिए घर बनाना हर व्यक्ति के जीवन का सपना होता है। उन्होंने कहा कि आर्थिक और सामाजिक तौर से कमजोर तबके के लोगों का अपना आशियाना बने इसके लिए सरकार भी प्रयासरत है। उन्होंने संबोधन के दौरान कहा कि पीएम आवास योजना के अंतर्गत राज्य और केंद्र सरकार द्वारा तय राशि मिलाकर लाभार्थियों को दी जाती है। 

उन्होंने कहा कि नगरोटा विकास खंड के अंतर्गत बड़ी संख्या में पात्र परिवारों का चयन पीएम आवास योजना के लिए किया गया है। उन्होंने इसके लिए विभागीय अधिकारियों की प्रशंसा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तकनीकी खामियों के कारण जिन परिवारों को यह लाभ नहीं मिला है, उनसे संबंधित औपचारिकताओं को भी जल्द निपटाया जाए ताकि वे भी लाभांवित हो सकें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री एक बेहद आम परिवार से आते हैं, इसलिए वे आम आदमी के दुख-तकलीफ और वेदनाओं को भलिभांति जानते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मानवीय दृष्टिकोण और संवेदनशील हृदय के कारण ही प्रदेश सरकार का इस समय पूरा फोकस आम परिवारों के उत्थान की ओर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विभागों को इसी दिशा में काम करने के निर्देश सरकार द्वारा दिए गए हैं। 

उन्होंने कहा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री का इस कार्य के लिए पूर्ण सहयोग मिला जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर बीडीओ नगरोटा, उपस्थित अधिकारियों और विभिन्न पंचायत से आए हुए लोगों ने उनका ससम्मान स्वागत किया।

कार्यक्रम में बीडीओ नगरोटा बशीर खान, बीडीसी अध्यक्ष अंजना, उपाध्यक्ष प्रताप रियाड़,  सुपरीटेंडेंट रवि कुमार, विभिन्न पंचायत प्रधान, सचिव, लाभार्थी परिवारों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Raghubir Singh Bali , R.S. Bali , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Dharmshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD