Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जैन धर्म ने हमेशा शांति, अहिंसा और सहयोग का प्रचार किया : गुलाब चंद कटारिया

राज्यपाल ने देश और दुनिया को एक बढिया और शांतिपूर्ण स्थान बनाने के लिए सर्व धर्म संगम की भावना को अपनाने की आवश्यकता पर दिया जोर

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, Aman Arora, Mohinder Bhagat, Dr. Ashok kumar Mittal, Dr. Vijay Singla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 29 Sep 2024

Last updated on: Sep 29, 2024, 00:00 IST

पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने देश और दुनिया को एक बढिया और शांतिपूर्ण जगह बनाने के लिए सर्व धर्म संगम की भावना को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।  वह आज एसएस जैन सभा जालंधर द्वारा आचार्य श्री आत्म मनोहर की जयंती के अवसर पर आयोजित 'विराट सर्व धर्म संगम' में भाग लेने के लिए यहां पहुंचे। इस अवसर पर उनके साथ उनकी पत्नी श्रीमती अनीता कटारिया भी उपस्थित थी।

अपने संबोधन के दौरान राज्यपाल श्री कटारिया ने कहा कि आज विश्व में शांति, एकता और मानवता के आदर्शों को मजबूत करने के लिए सर्व धर्म संगम के महत्व को समझना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा मंच है जहां सभी धर्मों के लोग अपने-अपने विचार, आस्था और विश्वास लेकर एकता और सद्भाव के साथ मिलते है।

राज्यपाल ने जैन धर्म की महानता का उल्लेख करते हुए कहा कि जैन धर्म पूरे विश्व को एक महान उपहार है, जिसने सदैव शांति, अहिंसा और सहयोग का उपदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जैन धर्म मानव कल्याण के साथ-साथ अहिंसा, प्रत्येक प्राणी, वृक्ष, पक्षी आदि के प्रति प्रेम व स्नेह का संदेश देता है। राज्यपाल ने विशेष आयोजन की इस पहल के लिए एस.एस.जैन सभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक अनूठी पहल है, जिसमें विभिन्न धर्मों और परंपराओं के संतों ने एक मंच से एकता और आपसी सम्मान का संदेश दिया है 

उन्होंने कहा कि आज के आयोजन से हमें बेहतर समाज बनाने के लिए एकजुट होना चाहिए। उन्होंने देश और दुनिया के कल्याण के लिए सभी वर्गों के बीच सद्भाव और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए मंच पर बैठे संतों और गणमान्य लोगों से इस पहल को आगे बढ़ाने की अपील की। इस दौरान विभिन्न धर्मों और संप्रदायों का प्रतिनिधित्व करने वाले संतों ने अपने-अपने धर्म के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला और लोगों को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ रहने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और मोहिंदर भगत, राज्यसभा सदस्य डा. अशोक कुमार मित्तल, हलका विधायक विजय बांसल, डिप्टी कमिश्नर जालंधर डा. -हिमांशु अग्रवाल, एस.एस.जैन सभा जालंधर के अध्यक्ष सत्यपाल जैन और अन्य हस्तियां मौजूद रही।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , Aman Arora , Mohinder Bhagat , Dr. Ashok kumar Mittal , Dr. Vijay Singla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD