Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विधवा-एकल नारियों को गृह निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान : आर एस बाली

बेटी है अनमोल तथा शगुन योजना के लाभार्थियों को वितरित किए चेक

R.S.Bali, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 28 Sep 2024

Last updated on: Sep 28, 2024, 00:00 IST

पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आर एस बाली ने कहा कि सुख की सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए कृत संकल्प है तथा इसी को ध्यान में रखते हुए योजनाएं एवं कार्यक्रम कार्यान्वित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने विधवा एवं एकल नारियों के उत्थान हेतु विधवा एवं एकल नारी आवास योजना लागू की है जिसके तहत पात्र महिलाओं को घर के निर्माण के लिए डेढ़ लाख के अनुदान का प्रावधान किया है।

शनिवार को नगरोटा बगबां में महिला एवं बाल विकास हिमाचल प्रदेश द्वारा पोषण माह के उपलक्ष्य ओबीसी भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम बतौर मुख्यातिथि पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार के लिए कांगड़ा जिला में मिशन भरपूर कार्यक्रम भी आरंभ किया गया है जिसमें कुपोषित बच्चों को पौषाहार किट्स दी जा रही हैं ताकि बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने निराश्रित बच्चों के लिए भी सुखाश्रय योजना आरंभ की है तथा निराश्रित बच्चों को चिल्डन आॅफ स्टेट का दर्जा दिया गया है। इस अवसर पर आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत इस बार ऐतिहासिक रूप से 700 आवासों के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की गई ताकि गरीब तथा निर्धन लोगों को आवास सुविधा मिल सके।

मुख्यातिथि ने बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत 38 बेटियों को एफडी तथा शगुन योजना के अंतर्गत उन्होंने 39 लाभार्थियों को चेक वितरित किए। इससे पहले जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए  पोषण माह के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने बेटियों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में सभी को जानकारी दी।

आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सहायिकाओं द्वारा पारंपरिक ऑर्गेनिक उत्पादों से तैयार व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। इन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में उन्होंने संस्कृति कार्यक्रमों, नाटकों में भाग लेने वालों को पुरस्कार बांटे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए उन्होंने 31 हजार रुपए की राशि दी।

इस अवसर पर एसडीएम मुनीश शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष अंजना बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा राजेश कुमार, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका मौजूद रही।

 

Tags: R.S.Bali , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD