Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

चंबा में अंडर-19 छात्रों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आरंभ

उपायुक्त चंबा ने किया खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

Mukesh Repswal, Deputy Commissioner Chamba, Chamba, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 28 Sep 2024

Last updated on: Sep 28, 2024, 00:00 IST

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी विद्यार्थी जीवन में विशेष महत्व है इसलिए विधार्थी  शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी नियमित समय व तवज्जो दें ताकि वे भविष्य में मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ व सक्षम बनकर देश के बेहतर नागरिक बन सकें। मुकेश रेपसवाल आज जिला मुख्यालय चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्रों की  4 दिवसीय ज़िला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ करने के उपरांत उपस्थित खिलाड़ियों, अध्यापकों तथा उपस्थित खेल प्रेमियों को संबोधित कर रहे थे।

 इस खेल-कूद प्रतियोगिता में चंबा ज़िला 8 क्षेत्रों के 83 स्कूलों के 590 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 28 सितंबर से 1 अक्टूबर 2024 तक चलने वाली इस जिला स्तरीय  प्रतियोगिता में बास्केटबॉल, फुटबॉल, हैंडबॉल ,हाकी,वालीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, कुश्ती एथलेटिक्स योग तथा चैस में खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे। 

मुकेश रेपसवाल ने कहा कि स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन के लिए खेलों का खास महत्व है। उन्होंने खिलाड़ी छात्रों का आह्वान किया कि वे खेलों को खेल की भावना से खेलें तथा हार-जीत की चिंता छोड़कर अपनी ओर से अच्छा खेल प्रदर्शन करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जिला के विभिन्न आठ क्षेत्रों से जीत कर इस जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी खिलाड़ी वास्तव में विजेता और बधाई के पात्र हैं। 

उन्होंने कहा कि खेलकूद गतिविधियां व शिक्षा एक दूसरे के पूरक हैं। खेल व्यक्ति के जीवन में अनुशासन व कठिन परिश्रम की भावना पैदा करते हुए चुनौतियों से निपने में सक्षम बनाती हैं इसलिए विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियां भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।  उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि कि वे जीवन में किन्हीं भी परिस्थितियों में किसी भी प्रकार का नशा न करने का प्रण लें तथा इसके लिए समाज के दूसरे लोगों को भी  प्रेरित करें। 

मुकेश रेपसवाल ने कहा कि सफलता की सीढ़ी परिश्रम से होकर गुजरती है तथा प्रतिस्पर्धा के इस दौर में सफलता के लिए निरंतर परिश्रम की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी अपने जीवन के लक्ष्य को निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए जब निरंतर मेहनत करती है तो निश्चय ही एक दिन सफलता हासिल हो जाती है। 

उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में जिला चंबा की  देश व दुनिया में एक विशेष पहचान है तथा यहां से निकले अनेक खिलाड़ियों ने प्रदेश ही नहीं बल्कि देश व दुनिया में अपने जिला व प्रदेश का नाम रोशन किया है। उपायुक्त ने कहा कि खेल के क्षेत्र में जिला चंबा का भविष्य आज भी यहां युवा खिलाड़ियों के हाथों में सुरक्षित है।

इससे पूर्व उपनिदेशक उच्च शिक्षा तथा जिला स्कूली क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष प्यार चंद चाढ़क ने  उपायुक्त चंबा का स्वागत किया तथा उन्हें विधिवत सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त चंबा की उपस्थिति में एक 1500 मीटर की मध्यम दूरी की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा के मनोज ठाकुर प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोर के युसुफ द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कीड़ी के नीरज तृतीय स्थान पर रहे। 

सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर  उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाढ़क, खेल आयोजन समिति के सचिव जितेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता व मंगलेश शर्मा, ओएसडी उमाकांत  तथा विभिन्न स्कूलों के शिक्षक व छात्र भी उपस्थित थे।

 

Tags: Mukesh Repswal , Deputy Commissioner Chamba , Chamba , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD