Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

हरियाणा सिविल सचिवालय में लगाया गया रक्तदान शिविर

मुख्य सचिव ने किया शिविर का उद्घाटन

TVSN Prasad, Chief Secretary Haryana, Haryana, Blood Camp, Blood Donation Camp
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Sep 2024

Last updated on: Sep 25, 2024, 00:00 IST

हरियाणा सिविल सचिवालय में आज रोटरी ब्लड बैंक सोसायटी और ब्लड सोसायटी रिसोर्स सेंटर के संयुक्त प्रयासों से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने बतौर मुख्य अतिथि शिविर का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्य सचिव ने कहा कि रक्तदान से बड़ा महादान कुछ नहीं है, क्योंकि यह दान दूसरों की जिंदगी बचाने के साथ-साथ स्वयं की सेहत दुरुस्त करता है। 

रक्तदान करने से शरीर में नए रक्तकोष बनते हैं, जिससे शरीर में तंदुरुस्ती आती है। इससे शरीर में आयरन का संतुलन बना रहता है और रक्तदान करने से दिल के दौरे की आशंका भी कम होती है। इसके अलावा भी रक्तदान करने के कई अन्य चिकित्सीय लाभ भी हैं, इसलिए हर नागरिक को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोटरी ब्लड बैंक सोसायटी और ब्लड सोसायटी रिसोर्स सेंटर का यह प्रयास है अतुलनीय है।

आज के रक्तदान शिविर में 68 यूनिट ब्लड एकत्र किया गया। शिविर में महिलाओं ने भी भारी संख्या में रक्तदान किया। इस अवसर पर डॉ टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने रक्तदान कर रहे कर्मचारियों से बातचीत भी की और इस महान कार्य के लिए सर्टिफिकेट भी प्रदान किए। मुख्य सचिव ने रोटरी ब्लड बैंक सोसायटी और ब्लड सोसायटी रिसोर्स सेंटर के प्रतिनिधियों की इस आयोजन के लिए सराहना भी की। इस मौके पर विशेष सचिव, हरियाणा सचिवालय प्रशासन, श्री संवर्तक सिंह खंगवाल भी उपस्थित रहे।

 

Tags: TVSN Prasad , Chief Secretary Haryana , Haryana , Blood Camp , Blood Donation Camp

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD