Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नागरिकों द्वारा डाला गया प्रत्येक वोट बेहतर लोकतंत्र की निशानी - पंकज अग्रवाल

एक-एक वोट से ही बढ़ता है मतदान प्रतिशत

Pankaj Agarwal, Election Commision Haryana, ECI , Chief Electoral Officer Haryana, CEO Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 20 Sep 2024

Last updated on: Sep 20, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री पंकज अग्रवाल ने कहा कि 5 अक्तूबर को 15वीं हरियाणा विधानसभा के आम चुनाव 2024 में पिछले चुनाव की तुलना में मतदान प्रतिशत बढ़े इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग के साथ-साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने विशेष कदम उठाए है। स्वीप गतिविधियां, स्लोगन राईटिंग, पेंटिग, नूक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग इत्यादि के माध्यम से मतदाताओं को वोट डालने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

चौपालों, खाट-मुढढ़ो पर हो रही है चुनाव पर चर्चा, बढ़ाऐंगे मतदान प्रतिशत

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि हरियाणा का मतदाता राजनीतिक रूप से जागरूक है। लोकसभा व विधानसभा के चुनावों में अन्य राज्यों की तुलना में यहां मतदान प्रतिशत सदैव अधिक रहा है। प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव में मतदान 68.31 प्रतिशत हुआ था। इस बार मतदान प्रतिशत बढ़े इसके लिए आयोग के साथ-साथ हर नागरिक का कर्तव्य व अधिकार बनता है कि वे ‘लोकतंत्र का पर्व-प्रदेश का गर्व‘ हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में अपना कीमती वोट डालकर भागीदार बनें, क्योंकि एक-एक वोट से ही मतदान प्रतिशत बढ़ता है। 

उन्होंने  बताया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए गत दिन भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम हरियाणा दौरे पर आई थी। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर बल दिया जाए। हरियाणा का मतदाता राजनीतिक रूप से पहले ही जागरूक है, चौपालों, खाट-मुढढ़ो पर चुनाव की चर्चा जोरो पर है, तो यहां मतदान प्रतिशत क्यों नहीं बढ़ सकता।

उन्होंने कहा कि गत दिवस उपायुक्त-कम-जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों व मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय सहित चुनाव प्रक्रिया में लगे अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने चुनाव आयोग के अधिकारियों को आश्वासन दिया है कि हमारा प्रयास रहेगा कि 5 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में पिछले विधानसभा चुनाव से 5 प्रतिशत से अधिक मतदान हो। 

श्री पंकज अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के नागरिकों द्वारा डाला गया प्रत्येक वोट केवल उंगली  पर एक निशान नहीं है, बल्कि मजबूत लोकतंत्र के लिए आशा की एक नई किरण होता है। उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत चलाए जा रही गतिविधियों को एक अभियान का रूप देते है और मतदान के ग्राफ को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

विधानसभा आम चुनाव के तहत मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रदेश के सभी जिले मतदान जागरूकता अभियानों को बढ़ावा देने में सक्रिय रूप से लगे हुए है, इसमें विभिन्न विभागों सहित शिक्षण संस्थाओं की उल्लेखनीय भागीदारी है, स्कूल व महाविद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा मेहंदी व पेंटिंग प्रतियोगिता के साथ-साथ, गांवों में रैली निकाल कर मतदाताओं को चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक करने का काम किया जा रहा है। जो मतदाताओं को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।  

स्वीप अभियानों के माध्यम से समझाया जा रहा है वोट का महत्व

उन्होंने कहा कि प्रशासन मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने और चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर सक्रिय व प्रभावी रूप से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहा है। विभिन्न प्रकार के स्वीप अभियानों के माध्यम से मतदाताओं को प्रत्येक वोट का महत्व समझाया जा रहा है। प्रदेश के नागरिकों को 5 अक्तूबर को मतदान के दिन लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढक़र भागीदारी करनी चाहिए।

 

Tags: Pankaj Agarwal , Election Commision Haryana , ECI , Chief Electoral Officer Haryana , CEO Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD