Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया

 

पंजाब ने पारंपरिक खनन स्रोतों से हटकर बहुमूल्य खनिजों की खोज के प्रयासों को तेज़ करने का लक्ष्य रखा

खनन एवं भूविज्ञान मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा राज्य के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए पोटाश जैसे कीमती खनिजों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए भूविज्ञानियों को आह्वान

Chetan Singh Jauramajra, Chetan Singh Jormajra, Chetan Singh Jouramajra, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Sep 2024

Last updated on: Sep 20, 2024, 00:00 IST

पंजाब के खनन एवं भूविज्ञान मंत्री श्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज खनन और भूविज्ञान के क्षेत्र में काम कर रही सरकारी और निजी कंपनियों को आह्वान किया कि राज्य में रेत, बजरी और गिट्टका जैसे खनिजों से हटकर अन्य कीमती खनिज पदार्थों की खोज की ओर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

खनन और भूविज्ञान विभाग द्वारा नेशनल मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट (एन.एम.ई.टी.) के सहयोग से "खनिजों की खोज" विषय पर आयोजित कार्यशाला के दौरान बोलते हुए कैबिनेट मंत्री ने हाल ही में की गई खोजों के बारे में जानकारी दी और इस क्षेत्र में अन्य खनिजों की संभावनाओं पर ज़ोर दिया।

पंजाब सरकार के भूविज्ञानियों द्वारा जुलाई 2022 में प्रस्तुत की गई रिपोर्ट का हवाला देते हुए श्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि विज्ञानियों द्वारा श्री मुक्तसर साहिब ज़िले के गाँव कबरवाला में 6 मिलियन टन पोटेशियम की खोज की गई है।उन्होंने कहा कि पोटेशियम का अधिकांश उपयोग उर्वरकों के लिए किया जाता है और देश में 99% पोटाश का आयात होता है। उन्होंने बताया कि इन खोजों के अनुसार पंजाब देश का चौथा राज्य है जहां पोटेशियम पाया गया है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार केवल रेत और बजरी की लोगों को सस्ती आपूर्ति पर ही ध्यान नहीं दे रही, बल्कि इस क्षेत्र में नई खोजों को भी प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी दिशा में आगे बढ़ने के लिए और निजी कंपनियों के माध्यम से भी खोज कार्य करवाने के लिए यह समागम आयोजित किया गया है।

उन्होंने सरकारी और निजी क्षेत्र के भूविज्ञानियों से अपील की कि वे कीमती खनिजों की खोज पर विशेष ध्यान दें, जिससे पंजाब आर्थिक रूप से और मज़बूत होगा और राज्य और देश की प्रगति होगी।कैबिनेट मंत्री ने इस क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए विभाग के अधिकारियों को भारत सरकार के खनन मंत्रालय के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने का निर्देश भी दिया ताकि खोज कार्यों में किसी प्रकार की रुकावट न आए।

इस कार्यशाला में अन्य गणमान्य व्यक्तियों के अलावा खनन और भूविज्ञान विभाग के सचिव श्री गुरकिरत किरपाल सिंह, जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के डी.डी.जी. डॉ. श्रीमती गुप्ता, सुपरिंटेंडिंग भूवैज्ञानिक एन.एम.ई.ट, खनन मंत्रालय श्रीमती अंजू सी.एस. और श्री हरिंदरपाल सिंह बेदी, मुख्य अभियंता, माइनिंग, पंजाब भी उपस्थित थे।

कार्यशाला के पहले तकनीकी सत्र का संचालन जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के निदेशक श्री ए.के. तलवार ने किया। उन्होंने पंजाब में पोटाश के लिए जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा की गई खोज के बारे में बात की और पंजाब में पोटाश की खोज की वर्तमान और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की।

दूसरे तकनीकी सत्र का संचालन जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की निदेशक श्रीमती अपराजिता भट्टाचार्य ने किया। उन्होंने "पर्यावरण अध्ययन के लिए नेशनल जियो कैमिकल मैपिंग" विषय पर व्याख्यान दिया। इसके बाद एन.पी.ई.एज़ और अन्य विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ भी बातचीत भी की गई।

 

Tags: Chetan Singh Jauramajra , Chetan Singh Jormajra , Chetan Singh Jouramajra , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD