Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

यूथ अकाली दल ने शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस की बर्खास्तगी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास तक विशाल धरना दिया और विरोध मार्च निकाला

यूथ अकाली दल के कार्यकताओं ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़ दिए और एहतियातन हिरासत में लिए जाने से पहले सड़क पर धरने पर बैठ गए

Sarabjit Singh Jhinjher, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal, Protest, Agitation, Demonstration
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Sep 2024

Last updated on: Sep 17, 2024, 00:00 IST

यूथ अकाली दल ने आज 100 करोड़ रूपये के साइबर घोटाले में शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस को बर्खास्त करने और आईपीएस पत्नी ज्योति यादव को निलंबित करने की मांग को लेकर पुलिस बैरिकेडस तोड़ते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास तक मार्च किया तथा बड़े पैमाने पर धरना दिया। यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंझर की अगुवाई में आए युवा कार्यकर्ताओं को एहतियातन हिरासत में ले लिया गया, जबकि मुख्यमंत्री ने युवाओं से मिलने से इंकार कर दिया।

इस अवसर पर बोलते हुए यूथ अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘ हमने यह स्पष्ट कर दिया है 100 करोड़ रूपये के साइबर घोटाले की जांच के लिए गठित एसआईटी एक दिखावा मात्र है, जिसमें हरजोत बैंस और उनकी पत्नी ज्योति यादव के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं तथा कहा कि राज्य का कोई भी पुलिस अधिकारी किसी भी मंत्री की भूमिका की जांच नही कर सकता। हमने  सरकार से मामले की उच्च न्यायालय की निगरानी में जांच करे तथा साथ ही मनी लाॅडिं्रग के आरोपों का पता लगाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जांच कराने की मांग की है।’’

इस बारे में अन्य जानकारी देते हुए सरदार झिंझर ने कहा कि मुख्यमंत्री इस मामले में कोई कार्रवाई नही कर रहे हैं, इसीलिए कार्यकर्ताओं को मार्च निकालने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उन्होेने कहा,‘‘ अगर सरकार हरजोत बैंस और उनकी पत्नी का सरंक्षण करना जारी रखती है तो यूथ अकाली दल पंजाब में अपने आधिकारिक दौरे के दौरान मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों का ‘घेराव’ करेगा।

यह कहते हुए कि मुख्यमंत्री पंजाब के युवाओं का सामना करने से भाग रहे हैं, सरदार झिंझर ने कहा,‘‘ हम आतंकवादी नही हैं, हम 100 करोड़ रूपये के साइबर घोटाले में उचित कार्रवाई की मांग करने के लिए आपके दरवाजे पर आए हैं। हम आपको यह भी बताने के लिए आए हैं कि कैसे नशे की ओवरडोज के कारण हर दिन युवा मर रहे हैं और कैसे आपके मंत्री और विधायक नशा तस्करों के साथ मिलकर पुलिस को ड्रग माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने से रोक रहे हैं। 

हम आपको राज्य में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी के बारे में बताने आए हैं और यह कि आपने कोई भी भर्ती नही करके युवाओं को निराश किया है। उन्होने कहा कि हम आपको राज्य की खराब आर्थिक स्थिति के बारे में भी बताने आए हैं, जिसके कारण विकास रूक गया है। हम किसानों की दुर्दशा को उजागर करना चाहते हैं, जिन्हे फसल के नुकसान के लिए मुआवजा नही मिल रहा है, जबकि डीजल पर वैट लगातार बढ़ाया जा रहा है।’’

यूथ अकाली दल के नेता ने कहा कि पुलिस कर्मियों ने जब कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री के द्वार तक जाने से रोका तो उन्होने पुलिस की घेराबंदी तोड़ने की कोशिश की और सड़क पर बैठ गए और आप सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ नारे लगाए। इसके बाद उन्हे एहतियातन हिरासत में ले लिया गया।

 

Tags: Sarabjit Singh Jhinjher , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal , Protest , Agitation , Demonstration

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD