Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साबित हुआ कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी भाजपा की साजिश थी - आप

सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि सीबीआई 22 महीने तक खामोश रही फिर ईडी मामले में जमानत मिलने से ठीक पहले गिरफ्तार करने की क्या जरूरत पड़ गई - विधायक दिनेश चड्ढा

Dinesh Chadha, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Sep 2024

Last updated on: Sep 14, 2024, 00:00 IST

दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में आप सुप्रीमों और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा सीबीआई को लेकर की गई टिप्पणी पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा और गृह मंत्री अमित शाह की तीखी आलोचना की है। शनिवार को चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में आप प्रवक्ता गोविंदर मित्तल के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए विधायक दिनेश चड्ढा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी भारतीय जनता पार्टी और खासकर गृह मंत्री अमित  साजिश थी। 

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से यह सच साबित हो गया है। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि सीबीआई अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करने के बाद 22 महीने तक खामोश रही फिर ईडी मामले में जमानत मिलने से ठीक पहले गिरफ्तार करने की क्या जरूरत पड़ गई। कोर्ट ने यह भी कहा कि सीबीआई की गिरफ्तारी पूरी तरह अवैध और अनुचित थी। 

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को फटकार लगाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी भेदभावपूर्ण और राजनीति से प्रेरित थी। सीबीआई को पिंजरे के तोते की तरह व्यवहार नहीं करना चाहिए। उसे अपनी विश्वसनीयता बनाए रखने वाला काम चाहिए और किसी के राजनीतिक मकसद की पूर्ति के लिए इस तरह की कार्रवाई से बचना चाहिए। 

दिनेश चड्ढा ने कहा कि इससे साफ पता चलता है कि सीबीआई ने गृहमंत्री अमित शाह के इशारे पर अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था क्योंकि वह उन्हीं के मंत्रालय के अधीन है। ये सारी साजिश उन्हीं की थी। उन्होंने असंवैधानिक और अमर्यादित तरीके से जांच एजेंसी का दुरुपयोग किया और एक वर्तमान मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करवाया। अब उन्हें इसकी जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के पीछे भाजपा का मकसद था आम आदमी पार्टी को तोड़ना, लेकिन वह इसमें नाकाम हो गए। हमारे नेता, विधायक और सांसद सभी इकठ्ठे रहें और भाजपा की साज़िश का शिकार नहीं हुए। वे अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संसद सिंह जैसे शीर्ष नेताओं को जेल में रखकर भी दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ में हमें तोड़ नहीं पाए। 

आम आदमी पार्टी के नेताओं को खरीदने और तोड़ने में भाजपा पूरी तरह फेल हो गई। उन्होंने कहा कि भाजपा एक और झूठ बोल रही है कि अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री के तौर पर काम नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री के तौर पर साइन नहीं कर सकते। इन्हें नहीं पता कि अरविंद केजरीवाल के पास पहले से ही कोई विभाग नहीं है और जो फाइल एलजी के पास जानी है उस फाइल पर वह आज भी साइन कर सकते हैं। 

यह सिर्फ एक साजिश थी ताकि वह जेल से बाहर न आ पाएं। लेकिन सच को लंबे समय तक दबाया नहीं जा सकता। अरविंद केजरीवाल की रिहाई से सच की जीत हुई है।

 

Tags: Dinesh Chadha , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD