Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

पंजाब राज्य महिला आयोग ने जालंधर में युवती के साथ दुष्कर्म की घटना पर लिया सख्त नोटिस, आरोपी गिरफ्तार

मान सरकार महिलाओं के खिलाफ किसी भी तरह का अपराध बर्दाश्त नहीं करेगी: चेयरपर्सन राज लाली गिल

Raj Lali Gill, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Sep 2024

Last updated on: Sep 12, 2024, 00:00 IST

पंजाब राज्य महिला आयोग ने मीडिया में प्रकाशित हो रही   खबरों का गंभीर नोटिस लिया है,जिसमें डाक विभाग में काम करने वाली 20 वर्षीय लड़की के बारे में बताया गया कि वह रोज़ की तरह घर नहीं आई तो उसके परिवार ने काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। अगले दिन वह लड़की दिल्ली के पास के एक इलाके में पुलिस को बेसुध हालत में मिली। 

बाद में पुलिस की मदद से परिवार उसे जालंधर में अपने घर ले आया। इस घटना के दौरान युवती के साथ दुष्कर्म हुआ।पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज गिल ने मीडिया में प्रकाशित इस खबर का गंभीर संज्ञान लिया और पुलिस को इस मामले में सख्त कार्रवाई करने का नोटिस जारी किया। चेयरपर्सन राज लाली गिल ने पीड़ित लड़की के परिवार से बात की और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिया।

पंजाब राज्य महिला आयोग द्वारा नोटिस जारी करने के बाद जालंधर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और इस मामले में आरोपी बलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।श्रीमती गिल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में किसी भी महिला के खिलाफ अपराध को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि मान सरकार हर महिला को उसका उचित सम्मान देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

 

Tags: Raj Lali Gill , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD