Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जियो स्टूडियोज का फ्रेंचाइज़ फिल्मों पर 2024 में बड़ा दांव

OTT, Entertainment, Mumbai, Actress, Actor, Mumbai Newse, Stree 2, Ardaas Sarbat De Bhale Di
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई (अनिल बेदाग) , 11 Sep 2024

Last updated on: Sep 11, 2024, 00:00 IST

स्त्री 2 की जबरदस्त सफलता बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है, जिससे यह आसानी से भारत की सबसे बड़ी हॉरर-कॉमेडी फ्रैंचाइज़ बन गई है, जियो स्टूडियोज इस साल दो और बहुप्रतीक्षित फ्रैंचाइज़ फिल्मों के साथ सिनेमाई अनुभव को बढ़ाने के लिए तैयार है। स्त्री 2 को लेकर दर्शकों में अभी भी उत्साह है, इस स्टूडियो की आगामी रिलीज़ दर्शकों को लुभाने और टिकट बिक्री को बढ़ाने का वादा करती है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि साल का अंत शानदार तरीके से होगा।

जियो स्टूडियोज की आगामी रिलीज़ में सबसे पहले _अरदास सरबत दे भले दी है_, जो प्रशंसित अरदास सीरीज़ की तीसरी किस्त है और दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहें है। यह फिल्म से पंजाबी फिल्मों में जियो स्टूडियोज की शुरुआत है । एक बेहतरीन कहानी के साथ गिप्पी ग्रेवाल, जैस्मीन भसीन, गुरप्रीत घुग्गी और अन्य कलाकारोंके, लोगों के दिल को छू लेने वाले अभिनय के साथ यह किस्त दर्शकों को भावुक और प्रेरित करने की फ्रैंचाइज़ की परंपरा को जारी रखने के लिए तैयार है।  

प्रशंसक एक ऐसी यात्रा की उम्मीद कर सकते हैं जो न केवल उल्झे सवालों के जवाब देगी बल्कि व्यक्तिगत और सामाजिक मुद्दों की सार्थक खोज भी पेश करेगी। अरदास सीक्वल के ठीक बाद रोहित शेट्टी की, अजय देवगन अभिनीत सिंघम अगेन है, जो एक्शन से भरपूर सिंघम सीरीज़ की तीसरी एंट्री है। अपने रोमांचक एक्शन सीक्वेंस और आकर्षक कहानियों के लिए जानी जाने वाली सिंघम फ़िल्में हाई-ऑक्टेन मनोरंजन का मुख्य आधार बन गई हैं। 

यह नवीनतम किस्त इस दिवाली फिल्म देखने वालों के लिए निश्चित रूप से एक ट्रीट होगी। इन रोमांचक रिलीज़ के अलावा, स्टूडियो के पास सन ऑफ़ सरदार 2 भी है जो वर्तमान में फ्लोर पर जाने की संभावना है।

 

Tags: OTT , Entertainment , Mumbai , Actress , Actor , Mumbai Newse , Stree 2 , Ardaas Sarbat De Bhale Di

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD