Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ आपसी सद्भाव और एकता को भी बढ़ावा देती हैं खेलेः ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने 'खेडां वतन पंजाब दियां-2024' के ब्लाक स्तरीय मुकाबलों के दूसरे चरण के अंतर्गत ब्लाक होशियारपुर-1 के खेल मुकाबलों की करवाई शुरुआत

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur, Sports News, Khedan Watan Punjab Dia 2024, Khedan Watan Punjab Dia, Khedan Watan Punjab Diyan-2024, Khedan Watan Punjab Diyan Season 3
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 06 Sep 2024

Last updated on: Sep 06, 2024, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने आज लाजवंती मल्टीपर्पज स्टेडियम होशियारपुर में ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2024’ के ब्लाक स्तरीय मुकाबलों के दूसरे चरण के अंतर्गत आज ब्लाक होशियारपुर-1 के खेल मुकाबलों की शुरुआत करवाई। ब्लाक स्तरीय इन खेलों में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने खेलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि पंजाब सरकार की यह पहल युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने और उनकी प्रतिभा को निखारने का एक सशक्त माध्यम है। 

उन्होंने बताया कि खेलें न केवल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी हैं, बल्कि वे समाज में आपसी सद्भाव और एकता को भी बढ़ावा देती हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रदेश में खेल को एक नई दिशा दी है और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 

उन्होंने कहा कि अब नेशनल व इंटरनेशनल स्तर के खिलाड़ियों को मुकाबलों की तैयारी के लिए भी 8 लाख से 15 लाख रुपए दिए जा रहे हैं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार के साथ उच्च सरकारी पदों पर नौकरी भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी हाल में ही पैरिस ओलंपिक से लौटी भारतीय हाकी टीम के पंजाब के खिलाड़ियों को मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से 1-1 करोड़ रुपए नकद का पुरस्कार दिया गया है।  

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य प्रदेश के हर युवा को खेलों से जोड़कर उन्हें नशों से दूर करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर छुपी खेल प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों में अनुशासन, समर्पण और दृढ़ता का महत्व सबसे अधिक होता है, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाने के लिए जरूरी हैं। 

इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, दी होशियारपुर सैंट्रल कोआप्रेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा, जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह बाजवा, रविंदर सिंह रुबी, अजय राणा, हरविंदर विर्दी, प्रो. बहादुर सिंह सुनेत, कोच नीतिश ठाकुर, बलबीर सिंह, गुरसेवक सिंह भी मौजूद थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur , Sports News , Khedan Watan Punjab Dia 2024 , Khedan Watan Punjab Dia , Khedan Watan Punjab Diyan-2024 , Khedan Watan Punjab Diyan Season 3

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD