Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

पंजाब में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का अहम योगदान : डा. राज कुमार चब्बेवाल

सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल ने होशियारपुर ब्लाक-2 के मुकाबलों की करवाई शुरुआत

Raj Kumar Chabbewal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Hoshiarpur, Sports News, Khedan Watan Punjab Dia 2024, Khedan Watan Punjab Dia, Khedan Watan Punjab Diyan-2024, Khedan Watan Punjab Diyan Season 3
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 03 Sep 2024

Last updated on: Sep 03, 2024, 00:00 IST

सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि पंजाब में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में खेडां वतन पंजाब दीयां का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष होने वाले ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ खेल मुकाबलों ने पंजाब की जवानी को एक नई दिशा दी है। 

वे आज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोहन में ब्लाक होशियारपुर-2 के खेल मुकाबलों की शुरुआत करवाने के दौरान खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान की दूरदर्शी सोच व प्रयासों में पंजाब में पिछले तीन वर्षों से ही खेल के नए युग की शुरुआत हो चुकी है और अब पंजाब की जवानी खेल में अपना विशेष योगदान दे रही है। 

उन्होंने कहा कि राज्य मे 1 हजार खेल नर्सरियां बनाई जा रही हैं, जिसमें से 260 खेल नर्सरियां जल्द ही शुरु हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान निजी तौर पर खेलों को प्रदेश में प्रोत्साहित कर रहे हैं और पंजाब में पहली बार खिलाड़ियों को खेल मुकाबलों की तैयारी के लिए 8 से 15 लाख रुपए तक दिए गए और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को करोड़ों रुपयों के नकद ईनाम के साथ-साथ अच्छे सरकारी पदों पर नौकरियां भी दी जा रही है। 

उन्होंने कहा कि ओलंपिक में पंजाब के 19 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है जो कि राज्य के लिए गर्व की बात है। इस दौरान उन्होंने बताया कि गांव के स्टेडियम को 15 लाख रुपए की राशी दी गई है ताकि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा खेलों के साथ जोड़ा जा सके।

इस मौके पर डा. ईशांक, जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह बाजवा, स्कूल की प्रिंसिपल मलकीत कौर, सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं प्रीत कोहली, जिला खेल कोआर्डिनेटर जगजीत सिंह, तैराकी कोच नीतिश ठाकुर, एथलेटिक्स कोच बलबीर कौर, लेक्चरार प्रभजोत सिंह, रजनीश कुमार गुलियानी, लेक्चरर मुनीष मोदगिल, गुरप्रीत कौर, लेक्चरार हरिंदर सैनी, राजा सिंह पट्टी, लेक्चरार उपिंदरजीत सिंह, अमरजीत राय, रेखा, गुरमीत सिंह, गुरसेवक सिंह भी मौजूद थे।

 

Tags: Raj Kumar Chabbewal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Hoshiarpur , Sports News , Khedan Watan Punjab Dia 2024 , Khedan Watan Punjab Dia , Khedan Watan Punjab Diyan-2024 , Khedan Watan Punjab Diyan Season 3

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD