Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

किसान आंदोलन में बलात्कार का सबूत दे कंगना, नहीं तो सांसदी से इस्तीफा दे - जीवन ज्योत कौर

पंजाब भाजपा के नेता कंगना के बयान पर अपना रूख स्पष्ट करें - आप विधायक

Jeevan Jyot Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Sep 2024

Last updated on: Sep 02, 2024, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक जीवन ज्योत कौर ने भाजपा सांसद कंगना रनौत पर हमला बोलते हुए कहा कि अपने बयान के अनुसार कंगना किसान आंदोलन के दौरान हुए बलात्कार का सबूत दें, नहीं तो सांसदी से इस्तीफा दे। सोमवार को चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में आप विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा और पार्टी के महिला विंग प्रधान प्रीति मल्होत्रा के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जीवन ज्योत कौर ने कहा कि कंगना जानबूझकर पंजाब के किसानों और महिलाओं को बदनाम करने वाला बयान देती है। 

पिछले दिनों उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में महिलाओं का बलातकार होता था, मेरे पास उसका सबूत है। अगर कंगना के पास उसका सबूत है तो पेश करना चाहिए। अगर नहीं है तो अपने घटिया बयान के लिए पंजाब के किसानों व महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए और सांसद पद छोड़ देना चाहिए।

जीवन ज्योत ने कहा कि पंजाब भाजपा के नेता भी कंगना के बयान पर अपना रूख स्पष्ट करें। वह बताएं कि वे पंजाब के किसानों और महिलाओं के साथ खड़े हैं या अपनी पार्टी के सांसद कंगना रनौत के साथ। अगर किसानों के साथ खड़े हैं तो पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व के समक्ष कंगना का मुद्दा उठाएं और उसे पार्टी से बाहर निकालने की मांग करें। 

उन्होंने कहा कि सिर्फ कंगना ही नहीं पूरी भाजपा ही पंजाब के खिलाफ काम करती है। जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, वह लगातार पंजाब को नीचा दिखाने का काम करती है। पिछले साल 26 जनवरी परेड से पंजाब की झांकी बाहर निकाल दी गई। इस बार के बजट में पंजाब का नाम तक नहीं लिया गया। 

वहीं कई सालों से केंद्र सरकार पंजाब के रूरल डेवलपमेंट फंड और नेशनल हेल्थ मिशन के हजारों करोड रुपए दबा के बैठी है। केन्द्र सरकार का पंजाब के प्रति रवैया बेहद नफरत भरा और भेदभाव वाला है। आप विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा ने भाजपा नेता हरजीत ग्रेवाल के बयान पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि उन्हें सार्वजनिक तौर पर कंगना की निंदा करनी चाहिए और पार्टी से कंगना पर कार्रवाई करने की मांग करनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि अगर कोई अपनी फिल्म चलाने के लिए ऐसी ओछी बातें करता है तो पंजाबी होने के नाते हरजीत ग्रेवाल को पंजाब के किसानों और महिलाओं के साथ खड़ा होना चाहिए।

 

Tags: Jeevan Jyot Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD