Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख में किया बदलाव

अब 5 अक्टूबर को होगा मतदान तथा 8 अक्टूबर को होगी मतगणना

Pankaj Agarwal, Election Commision Haryana, ECI , Chief Electoral Officer Haryana, CEO Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Aug 2024

Last updated on: Aug 31, 2024, 00:00 IST

भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा विधानसभा के आम चुनावों की तारीख में बदलाव की घोषणा की है। आयोग द्वारा जारी नए चुनाव कार्यक्रम के अनुसार अब 5 अक्टूबर, 2024 को मतदान होगा और 8 अक्टूबर को मतगणना होगी। इससे पहले, 1 अक्टूबर को मतदान होना था और 4 अक्टूबर को मतगणना होनी थी।

निर्वाचन आयोग को अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा, बीकानेर (राजस्थान) के राष्ट्रीय अध्यक्ष से हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख को पुनर्निर्धारित करने के लिए प्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ था, क्योंकि पीढ़ियों से पंजाब, राजस्थान और हरियाणा के कई परिवार गुरु जम्भेश्वर की स्मृति में बीकानेर जिले में वार्षिक उत्सव के लिए “आसोज” महीने की अमावस के दौरान राजस्थान में अपने पैतृक गांव मुकाम जाने की लंबे समय से चली आ रही परंपरा का पालन करते हैं। 

इस साल यह त्यौहार 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा और सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में रहने वाले हजारों बिश्नोई परिवार मतदान के दिन राजस्थान की यात्रा करेंगे, जिससे उन्हें अपना वोट देने का अधिकार नहीं मिलेगा। इनके प्रतिनिधित्व पर विचार करते हुए आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के मतदान की तारीख में बदलाव करके बिश्नोई समुदाय के मताधिकार और परंपराओं दोनों का सम्मान किया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी भारत निर्वाचन आयोग ने विभिन्न समुदायों की भावनाओं का सम्मान करते हुए चुनाव की तारीखों में बदलाव किया है। उदाहरण के लिए, वर्ष 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान, आयोग ने गुरु रविदास जयंती के लिए वाराणसी जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चुनाव को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया था। 

इसी तरह, मणिपुर में वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान, आयोग ने ईसाई समुदाय की रविवार की प्रार्थना का सम्मान करते हुए मतदान की तारीखों में बदलाव किया। इसी तरह, वर्ष 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में, आयोग ने देवउठनी एकादशी, जो राजस्थान में सामूहिक विवाहों के लिए महत्वपूर्ण दिन है, पर मूल रूप से निर्धारित मतदान को पुनर्निर्धारित किया।  

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2012 में, बारावफात के कारण मतदान की तारीख बदल दी गई थी। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री पंकज अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग को राष्ट्रीय राजनीतिक दलों व राज्य राजनीतिक दल की ओर से भी मतदान की तारीख में बदलाव के संबंध में प्रतिनिधित्व प्राप्त हुए।

इसलिए आयोग ने इन सभी प्रतिनिधित्वों पर विचार करने के बाद हरियाणा के लिए मतदान की तिथि 1 अक्टूबर, 2024 (मंगलवार) से बदलकर 5 अक्टूबर, 2024 (शनिवार) करने का निर्णय लिया है। नए चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, गजट नोटिफिकेशन 5 सितंबर, 2024 को जारी होगा। नामांकन भरने की अंतिम तिथि 12 सितंबर, 2024 है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 13 सितंबर को होगी। 

उम्मीदवारों द्वारा 16 सितंबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्टूबर, 2024 को मतदान होगा और 8 अक्टूबर, 2024 को मतों की गणना की जाएगी।

 

Tags: Pankaj Agarwal , Election Commision Haryana , ECI , Chief Electoral Officer Haryana , CEO Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD