(1) नीतू मैम
नीतू सिंह एक ऐसा नाम जिनकी कड़ी मेहनत और क्षमता के कारण लाखों छात्र इस अंग्रेजी टीचर के दीवाने हैं। नीतू सिंह को सभी प्यार से नीतू मैम बुलाते हैं। इनकी संस्था kd कैंपस और kd लाइव से लाखों स्टूडेंट्स जुड़कर english की शिक्षा प्राप्त करते है। नीतू मैम से पढ़कर हजारों स्टूडेंट सरकारी अधिकारी बन चुके है।
(2) Rk Shrivastava:
हम बात कर रहे हैं एक ऐसे शिक्षक की जिसके शैक्षणिक आंगन से 1 रुपया में पढ़कर स्टूडेंट्स बनते हैं IITIAN, वो कोई और नहीं, वह हैं बिहार की मिट्टी से विश्व में अपनी पहचान कायम करने वाले "मैथमेटिक्स गुरु आर.के. श्रीवास्तव"। दुनिया के मानचित्र पर मैथेमेटिक्स गुरु आर.के. श्रीवास्तव का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है।
इनका पूरा नाम रजनी कांत श्रीवास्तव है। ये भारत के एक मात्र ऐसे शिक्षक होंगे जिनका कोई हेटर्स नहीं मिलेगा,जिन्होंने देश के हर उस बच्चे की मदद करने की सोची जो पढ़ना चाहता है। इन्होंने सिर्फ 1 रु फीस में पढाकर 950 से अधिक स्टूडेंट्स को IITIAN बना चुके है।
भारत के प्रतिष्ठित अखबारों और न्यूज पोर्टल पर इनके बारे में खबरें हमेशा छपती ही रहती है। Google पर सिर्फ मैथेमेटिक्स गुरु सर्च करने भर से ही सबसे टॉप पर Rk Shrivastava sir का नाम सामने आ जाता है।
(3) खान sir
पटना, बिहार के खान सर भारत के मशहूर Gs के शिक्षकों में अपना नाम बना चुके है। इनका पढ़ाने का तरीका लाजवाब है, खान सर कठिन से कठिन कॉन्सेप्ट को भी बहुत ही सरल और मजेदार तरीके से पढ़ाने के लिए जाने जाते है। इनके पढ़ाने का अंदाज के दीवाने लाखों स्टूडेंट्स है।
ऐसे क्रांतिकारी टीचर्स के लिए एक Like तो बनता है।