Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आम जनमानस के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सुक्खू सरकार : आर.एस. बाली

आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गांव-गांव जाकर सुनी जन समस्याएं

R.S. Bali, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 24 Aug 2024

Last updated on: Aug 24, 2024, 00:00 IST

लोगों की समस्याओं का उनके घर द्वार निपटारा करने के उद्देश्य से आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आज हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने अपने विधानसभा क्षेत्र के बालू ग्लोआ, बड़ोह, सरोत्री, रढ़, पठियार, सेराथाना और रजियाना पंचायतों का दौरा किया। उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों को पेश आ रही दिक्कत परेशानियों को विस्तार से सुना और समस्याओं के निवारण के लिए अधिकारियों को उचित निर्देश दिए। 

विधायक को अपने घर द्वार पर देखकर स्थानीय लोगों ने बहुत गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता आम लोग हैं। उन्होंने कहा कि आम जनमानस के हितों की रक्षा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। प्रदेश की महिलाएं, युवा, बुजुर्ग, किसान और बागवानों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा योजनाएं चलाई गई हैं। 

बाली ने कहा कि लोगों की मूलभूत जरूरतों को पूरा कर उन्हें घर द्वार पर सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दृष्टि से हम काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में वे नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में लोगों के घरद्वार पर पहुंचकर उनकी समस्याओं का निवारण कर रहे हैं।

बकौल बाली, नगरोटा बगवां निर्वाचन क्षेत्र को आदर्श विधानसभा बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा कई परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नगरोटा बगवां में पर्यटन विकास के लिए लगभग 200 करोड़ रूपये के कार्य प्रस्तावित हैं। इसके अलावा भी नगरोटा के विकास के लिए प्रत्येक विभाग द्वारा विभिन्न परियोजनाओं को अमली जामा पहनाया जा रहा है। 

बाली ने आज लगभग दो हजार लोगों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना। लोगों ने बाली के समक्ष पानी, बिजली, रास्ते, डंगे, सड़क और स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं रखीं। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर निपटारा किया और अन्य के त्वरित निवारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

विकास कार्यों के लिए मुहैया करवाया धन

आर.एस बाली ने आज बालू ग्लोआ पंचायत के अंतर्गत जंज घर बनाने के लिए 2 लाख रूपये देने की घोषणा की। उन्होंने पानी की समस्या को दूर करने के लिए शिद्र में हैंडपंप लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके अलावा सरोत्री पंचायत में भी एक हैंडपंप लगाने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि विद्युत बोर्ड के बड़ोह सर्कल के अंतर्गत लोगों को बिजली की अच्छी सुविधा देने के उद्देश्य से लगभग 60 लाख रूपए की राशि खर्च कर ट्रांसफार्मर और लाइन बदलने के कार्य किए गए हैं।

यह रहे उपस्थित। 

इस दौरान एसडीएम नगरोटा मुनीश शर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रताप रियाड, महासचिव अरुण कटोच, बीडीसी अध्यक्ष अंजना, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुंता देवी, प्रदीप राणा, अशोक कुमार, मंतोष शर्मा, हरी सिंह हीर, अधीक्षण अभियंता विद्युत बोर्ड  पुनीत सोंधी, तहसीलदार बड़ोह कृष्ण कुमार, बीडीओ पूजा अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी रूबी भारद्वाज, कार्यकारी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग सुरेश वालिया, कार्यकारी अभियन्ता जल शक्ति विभाग विवेक ठाकुर, कार्यकारी अभियन्ता बिजली बोर्ड कमल चौधरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: R.S. Bali , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD