Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य

 

धारकंडी क्षेत्र के विकास के लिए तत्परता से किया जाएगा कार्य : केवल सिंह पठानिया

धारकंडी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्य सचेतक बनने पर दी बधाई

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला, शाहपुर , 22 Jul 2024

Last updated on: Jul 22, 2024, 00:00 IST

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि धारकंडी क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य किया जाएगा। पर्यटन की दृष्टि से इस क्षेत्र को विकसित करने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। सोमवार को धारकंडी कांग्रेस अध्यक्ष शशिपाल शर्मा ,जिला कांगड़ा कांग्रेस कार्यकारिणी में वरिष्ठ महासचिव अक्षय कुमार, उप प्रधान दरीनी,कांग्रेस कार्यकर्ता बाबू राजपूत लाहड़ी, व मुनीश शर्मा आज माननीय उपमुख्य सचेतक श्री केवल सिंह पठानिया जी को शिमला में अपना कार्यभार सम्भालने पर बधाई देते हुए धारकंडी क्षेत्र के विकास के लिए बजट उपलब्ध करवाने के लिए भी आभार भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के समक्ष भी धारकंडी क्षेत्र के विकास की योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई थी। उन्होंने कहा कि लोगों से किए गए सभी वायदों को चरणबद्व तरीके से पूरा किया जाएगा। 

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान सरकार आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए कृतसंकल्प है तथा व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय के साथ लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने का बीड़ा उठाया है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र के समग्र विकास के लिए दिनरात कार्य किया जाएगा तथा लोगों की सहभागिता से विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD