Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

संपर्क कार्यक्रम के तहत हरियाणा के 1000 अतिरिक्त प्राथमिक विद्यालयों में होगा स्मार्ट क्लासरूम का विस्तार

TVSN Prasad, Chief Secretary Haryana, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Jul 2024

Last updated on: Jul 05, 2024, 00:00 IST

प्रौद्योगिकी के माध्यम से शिक्षा में क्रांतिकारी सुधार और प्रदेशभर में बच्चों में सीखने के परिणामों को बेहतर बनाने के उदेश्य से, हरियाणा में संपर्क कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के दौरान अतिरिक्त 1000 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम शुरू किए जाएंगे। मुख्य सचिव श्री टी.वी.एस.एन. प्रसाद की अध्यक्षता में आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी उपायुक्तों के साथ एक बैठक के दौरान यह जानकारी दी गई। 

वर्तमान में, हरियाणा में 6600 से अधिक प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम चलाए जा रहे हैं। कार्यक्रम के विस्तार का उद्देश्य राज्य की प्राथमिक शिक्षा प्रणाली में नवीन शैक्षिक प्रौद्योगिकियों को और एकीकृत करना है। श्री टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इसके माध्यम से बुनियादी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य की प्रतिबद्धता पर बल दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लासरूम की शुरुआत विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने तकनीकी रूप से उन्नत और समावेशी शिक्षा प्रणाली के लिए संपर्क फाउंडेशन के साथ सहयोगात्मक प्रयासों का भी उल्लेख किया और सभी उपायुक्तों को अपने-अपने जिलों में संपर्क कार्यक्रम के प्रभावी कार्यान्वयन की निगरानी करने के निर्देश दिए।

स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विनीत गर्ग ने कहा कि स्मार्ट क्लासरूम की शुरुआत से प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों में सीखने के परिणामों और सूक्ष्म दक्षताओं में 35 से 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने शिक्षकों को व्यापक प्रशिक्षण प्रदान करने तथा उन्हें नई तकनीकों का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए आवश्यक कौशल से लैस करने में भी संपर्क फाउंडेशन की भूमिका का उल्लेख किया। 

उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा इस सम्बन्ध में प्रगति की निगरानी के लिए जिला-स्तरीय डैशबोर्ड स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षिक अनुभव को और समृद्ध करने के लिए अंग्रेजी और गणित में डिजिटल शिक्षण सामग्री विकसित की जा रही है। साथ ही, स्मार्ट क्लासरूम अवधारणा को प्रभावी ढंग से लागू करने में शिक्षकों को सशक्त बनाने के लिए संपर्क स्मार्ट शाला के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

संपर्क फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. के. राजेश्वर राव ने निपुण भारत कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में देश का पहला राज्य बनने के लिए हरियाणा की सराहना की। उन्होंने बताया कि एचसीएल टेक्नोलॉजीज के पूर्व सीईओ विनीत नायर और उनकी पत्नी अनुपमा नायर द्वारा 2005 में स्थापित संपर्क फाउंडेशन, प्राथमिक शिक्षा और सीखने के परिणामों को बेहतर बनाने के लिए समर्पित एक प्रमुख गैर-सरकारी संगठन है, जो वर्तमान में देश के 8 राज्यों में 1.25 लाख सरकारी स्कूलों को कवर करता है। 

डॉ. राजेश्वर ने इस बात पर बल दिया कि संपर्क फाउंडेशन, राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के सहयोग से संपर्क स्मार्ट शाला शिक्षा शास्त्र को राज्य के शिक्षा ढांचे के साथ एकीकृत किया जा रहा है।

Haryana Government to Expand Smart Classrooms in 1000 Additional Primary Schools under SAMPARK Programme

 

Chandigarh

In a bid to revolutionize education through technology and elevate learning outcomes for children across the State, the Haryana Government has announced plans to introduce smart classrooms in an additional 1000 government primary schools during the 2024-25 academic year under the SAMPARK programme.

This was informed during a video conference meeting chaired by Chief Secretary, Sh  TVSN Prasad with all Deputy Commissioners of the State. Currently, over 6600 primary schools in Haryana benefit from smart classrooms, and this expansion aims to further integrate innovative educational technologies into the state's primary education system.

Chief Secretary Sh TVSN Prasad expressed enthusiasm for the initiative, emphasizing Haryana's commitment to enhancing foundational learning. He highlighted that the introduction of smart classrooms marks a significant stride towards providing students with a better education experience. 

He also underscored the collaborative effort with the SAMPARK Foundation to achieve a technologically advanced and inclusive education system, directing all Deputy Commissioners to oversee the effective implementation of the SAMPARK programme in their respective districts.

Additional Chief Secretary, School Education, Sh Vineet Garg, said that the introduction of smart classrooms has already led to a 35 to 40 per cent increase in learning outcomes and micro competencies among students in primary schools.He highlighted the SAMPARK Foundation's role in providing extensive training to teachers, equipping them with the necessary skills to effectively utilize new technologies. 

He further mentioned that district-level dashboards have been established for monitoring progress by District Education Officers (DEOs) and Block Education Officers (BEOs). Additionally, the State Education Department is developing digital learning content in English and Math to further enrich the educational experience, alongside conducting training programs for Sampark Smart Shala to empower teachers in implementing the smart classroom concept effectively.

Dr. K. Rajeshwar Rao, President of the SAMPARK Foundation, lauded Haryana for becoming the first state in the country in effective implementation of NIPUN Bharat Programme. He highlighted that SAMPARK Foundation, a leading NGO dedicated to improving primary education and learning outcomes, currently covers 1.25 lakh government schools across 8 states in India. 

Dr. Rajeshwar emphasized that SAMPARK Foundation, in collaboration with State Council of Educational Research and Training  (SCERT), integrates Sampark Smart Shala pedagogy into the state education framework.

 

 

 

Tags: TVSN Prasad , Chief Secretary Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD