Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

यमुनानगर में नगर निगम का बनेगा नया भवन : कंवर पाल

उपमंडल जगाधरी के मिनी सचिवालय के नए भवन का भी होगा निर्माण

Kanwar Pal, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Jun 2024

Last updated on: Jun 27, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री कंवर पाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यमुनागर नगर निगम तथा जगाधरी में उपमंडल स्तर पर मिनी सचिवालय के भवन का निर्माण करने के लिए जल्द से जल्द कदम उठाए जाएं। श्री कंवरपाल आज चंडीगढ़ में अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा भी उपस्थित थे। 

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री कंवर पाल ने कहा कि नगर निगम यमुनानगर के नए कार्यालय-भवन के लिए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड से जमीन ली जाएगी, उन्होंने अधिकारियों को इस उपलब्ध जमीन के परिवर्तन की औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि यह भवन यमुनानगर के उपायुक्त कार्यालय के सामने बनाया जाएगा जिससे नागरिकों को अपने कार्य से नगर निगम कार्यालय जाने में सुविधा होगी।

उन्होंने अधिकारियों को जगाधरी उपमंडल के लिए मिनी सचिवालय का भवन भी जल्द बनाने के निर्देश दिए ताकि लोगों को छोटे -छोटे तथा आवश्यक कार्यों के लिए अलग -अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ें। सभी सरकारी कार्यालय एक ही भवन में होंगे। जगाधरी के वार्ड नंबर एक में स्थित आरटीए ऑफिस के नजदीक उपलब्ध जमीन पर इस मिनी सचिवालय के भवन का निर्माण किया जाएगा।

इस अवसर पर बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अंकुर गुप्ता ,हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त श्री विकास गुप्ता, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक श्री मुकेश आहूजा के अलावा यमुनानगर जिला के कई अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Kanwar Pal , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD