Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

ख्याल की फाउंडर वैशाली बिष्ट हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रशस्ति पत्र से हुई सम्मानित

ख्याल बन रहा उभरते कलाकारों के लिए एक बेहतरीन मंच

Kullu, Khayal, Jannat Resort & Spa Vashisht Manali, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 26 Jun 2024

Last updated on: Jun 26, 2024, 00:00 IST

कुल्लू के पहले ओपन माइक मंच ख्याल द्वारा जन्नत रिजॉर्ट एंड स्पा वशिष्ट मनाली में बुलंदी साहित्य समिति उत्तराखंड के साथ मिलकर ओपन माइक का आयोजन ‌किया जिसमें कल्लू के उभरते कलाकारों ने बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाया ।बता दें कि बुलंदी साहित्य समिति उत्तराखंड तीन बार वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा चुकी है। 

कार्यक्रम में होटल एसोसिएशन मनाली के वाइस प्रेसिडेंट रोशन ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा पिंक प्लाजो फेम इंदर ठाकुर , हिमाचली कल्चर प्रमोटर शिवानी ठाकुर व डायरेक्टर विर्क बतौर विशेष अतिथि उपस्थित रहे इसके साथ ही हिमाचल की जानी-मानी फीमेल एंकर सिमरन ठाकुर ने अपनी मधुर आवाज से मंच संचालन किया। कार्यक्रम में कल्लू के कई उभरते कलाकारों के साथ-साथ बुलंदी के संस्थापक अंतरराष्ट्रीय कवि विवेक बादल बाजपुरी व संरक्षक पंकज शर्मा ने भी अपनी कविता पाठ किया व खूब वाहवाही लूटी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होटल एसोसिएशन मनाली के वाइस प्रेसिडेंट रोशन ठाकुर ने कहा कि वह ख्याल मंच को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे वह इसे एक बड़ा मंच बनाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया तथा ख्याल की फाउंडर वैशाली बिष्ट को हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रशस्ति पत्र को देकर सम्मानित किया गया। बता दें कि बुलंदी के वर्ल्ड रिकॉर्ड वाले कार्यक्रम में भाग लेकर जिला कुल्लू के छोटे से गांव पिपसू की बेटी ख्याल ओपन माइक की फाउंडर वैशाली बिष्ट अपना नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवा चुकी है। 

ख्याल की फाउंडर वैशाली बिष्ट का कहना है कि कल्लू के साथ-साथ पूरे हिमाचल में कला और कलाकारों की कमी नहीं है अगर कमी है तो मंच की , मंच की इसी कमी को देखते हुए वैशाली ने ख्याल ओपन माइक के नाम से कलाकारों को मंच देने की एक छोटी सी कोशिश की है तथा वह यह कोशिश निरंतर जारी रखना चाहती हैं ताकि किसी भी कलाकार को मंच की कमी महसूस न हो।

 

Tags: Kullu , Khayal , Jannat Resort & Spa Vashisht Manali , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD