Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

जल स्रोत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा डेरा बस्सी का दौरा

टिवाना, आलमगीर में घग्गर बांध के चल रहे मजबूतीकरण के कार्य का लिया जायज़ा

Chetan Singh Jauramajra, Chetan Singh Jormajra, Chetan Singh Jouramajra, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Kuljit Singh Randhawa, Derabassi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/डेरा बस्सी (साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर) , 22 Jun 2024

Last updated on: Jun 22, 2024, 00:00 IST

पंजाब के जल स्रोत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज विभाग के अधिकारियों को मानसून की शुरुआत दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए घग्गर के टिवाना बाँध के चल रहे मजबूतीकरण के कार्य को निर्धारित समय में मुकम्मल करने के निर्देश दिए। 

हलका डेरा बस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के साथ घग्गर बाढ़ से प्रभावित गाँवों टिवाना, अमलाला, खजूर मंडी और आलमगीर का दौरा करते हुए स. जौड़ामाजरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जल स्रोतों के मौनसून पूर्व प्रबंधों के लिए वचनबद्ध है, जिसके अंतर्गत राज्य भर में जल स्रोतों की मज़बूती और सफ़ाई का काम जारी है और काम की गुणवत्ता और समय सीमा में कोई ढील बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘टिवाना, आलमगीर क्षेत्र में घग्गर के साथ 2900 फुट लंबा बाँध लगाने, मज़बूत करने और मुरम्मत कार्यों के लिए लगभग 9 करोड़ रुपए की राशि अलॉट की गई है, जिसमें से 2400 फुट का काम मुकम्मल हो चुका है और घग्गर के बाँध के साथ बसे गाँवों के लोगों को राहत देने के लिए बाकी के 500 फुट का काम भी जंगी स्तर पर मुकम्मल किया जायेगा।’’

इलाका निवासियों द्वारा इस काम के लिए पोकलेन मशीन की माँग करने पर जल स्रोत मंत्री ने मौके पर मौजूद जल स्रोत इंजीनियरों को तुरंत इसके मजबूतीकरण के कार्य को तेज़ करने के लिए आवश्यक मशीनरी का प्रबंध करने के आदेश दिए। स. जौड़ामाजरा ने मौके पर एकत्रित लोगों को सरसीनी-साधांपुर चौ की सफ़ाई समेत मानसून की शुरुआत से पहले बाढ़ से सुरक्षा के सभी मापदंड अपनाए जाने का भरोसा दिलाया।

विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने जल स्रोत मंत्री को पिछले साल की बाढ़ की स्थिति से अवगत करवाते हुए इलाके को पटियाला रोड के साथ जोड़ने वाले अमलाला पुल की मुरम्मत का काम पहल के आधार पर करवाने की माँग की। इसी तरह विधायक ने शंभू बॉर्डर पर जाम के कारण वैकल्पिक मार्ग के तौर पर अमलाला और आसपास के गाँवों से निकलने वाले वाहनों के कारण सड़क की बुरी हालत की तुरंत मुरम्मत करवाने की माँग भी की। जल स्रोत मंत्री ने इस काम के लिए ज़रुरी अनुमान बनाकर देने के लिए कहा ताकि मुख्यमंत्री से अपेक्षित मंज़ूरी हासिल की जा सके।

इससे पहले जल स्रोत मंत्री जौड़ामाजरा ने विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के साथ ट्रक यूनियन डेरा बस्सी नज़दीक मुबारकपुर कॉज़वे के चल रहे काम का भी दौरा किया और नगर कौंसिल डेरा बस्सी द्वारा किये जा रहे काम की प्रगति का जायज़ा लिया। विधायक रंधावा ने कहा कि भांखरपुर से ईसापुर तक एक और कॉज़वे की मुरम्मत का काम भी चल रहा है और मानसून शुरू होने से पहले यह काम मुकम्मल होने की उम्मीद है। इस काम पर करीब एक करोड़ रुपए का ख़र्च होने की संभावना है।

विधायक रंधावा ने जल स्रोत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा का धन्यवाद करते हुए कहा कि घग्गर के चल रहे कार्यों को मुकम्मल करने के लिए घग्गर का दौरा सार्थक सिद्ध होगा और साथ ही हज़ारों लोगों को घग्गर के बाढ़ जैसी स्थिति से बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर एस.डी.एम डेरा बस्सी हिमांशु गुप्ता, चीफ़ इंजीनियर जल स्रोत हरदीप सिंह महन्दीरत्ता, निगरान इंजीनियर मनोज बांसल और कार्यकारी इंजीनियर गुरतेज सिंह गर्चा भी उपस्थित थे।

 

Tags: Chetan Singh Jauramajra , Chetan Singh Jormajra , Chetan Singh Jouramajra , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Kuljit Singh Randhawa , Derabassi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD