Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध में इस्तेमाल नंबरों को ब्लॉक करने में देशभर में प्राप्त किया पहला स्थान

राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर अब तक कुल 1 लाख 11 हजार 349 मोबाइल नंबर किए गए है ब्लॉक, देशभर में है सबसे अधिक

Crime News, Crime News Haryana, Cyber Nodal Police Station, Cyber Fraudsters, Cyber Fraud, Cyber Crime
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Jun 2024

Last updated on: Jun 06, 2024, 00:00 IST

हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध में संलिप्त मोबाइल नंबरों को ब्लॉक करने में देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। साइबर अपराध नियंत्रण को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर यह हरियाणा पुलिस की दूसरी बड़ी उपलब्धि है। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के अनुसार 1 जनवरी 2024 से 31 अप्रैल, 2024 तक देश भर में साइबर अपराध में शामिल कुल 5 लाख 46 हजार मोबाइल नंबर ब्लॉक किए गए जिनमें से 1 लाख 11 हजार मोबाइल नंबर हरियाणा पुलिस द्वारा बंद करवाए गए।  

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि साइबर अपराधियों द्वारा रोजाना नए-नए तरीके अपना कर लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा पुलिस द्वारा 1 जनवरी से 31 मई,2024 तक अलग-2 क्षेत्रों से 1668 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। 

इनमें से लगभग 400 साइबर अपराधी हरियाणा राज्य से हैं जबकि लगभग 1200 साइबर अपराधियों को देशभर में साइबर अपराध के हॉटस्पॉट क्षेत्र जैसे असम, राजस्थान, झारखंड, उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में रेड करके पकड़ा गया। हरियाणा पुलिस द्वारा देशभर में ऐसे 50 हॉटस्पॉट क्षेत्रों को सूचीबद्ध किया गया है।

टेलीकॉम कंपनियों के साथ बनाई प्रभावी रणनीति

श्री कपूर ने बताया कि साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल नंबरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है क्योंकि साइबर अपराधियों द्वारा इन मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करते हुए लोगों के साथ साइबर ठगी की जाती है। साइबर अपराध में शामिल इन नंबरों को बंद करवाने के लिए प्रभावी योजना बनाई गई। इन मोबाइल नंबरों को ब्लॉक करने को लेकर तीन प्रकार के एक्शन प्लान बनाए गए।

हरियाणा पुलिस द्वारा टेलीकॉम कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई और संदिग्ध मोबाइल नंबरों को बंद करवाने की कार्ययोजना तैयार की गई और 1,11,349 मोबाइल नंबर को ब्लॉक करवाया गया जो कि देशभर में सबसे अधिक है।

अकेले नूंह जिला में पकड़े 18 हजार 886 साइबर अपराधी

हरियाणा में हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान करते हुए उन्हें सूचीबद्ध किया गया जहां से साइबर फ्रॉड के सबसे अधिक फोन किए जाते हैं। प्राप्त सूची का विश्लेषण करने पर पाया गया कि हरियाणा के जिला नूंह से इस प्रकार के मामले सबसे अधिक रिपोर्ट किए जा रहे हैं। जिला नूह में सक्रिय साइबर अपराधियों द्वारा अन्य राज्यों से मोबाइल नंबर लाकर उनका इस्तेमाल साइबर फ्रॉड के लिए किया जा रहा है। 

हरियाणा पुलिस ने इस विशेष अभियान के तहत जिला नूह में 18,886 मोबाइल नंबरों को ब्लॉक करवाया। इसी दिशा में हरियाणा पुलिस द्वारा एयरटेल कंपनी के साथ पार्टनरशिप करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित समाधान विकसित करने पर भी काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दूरसंचार विभाग के सहयोग से तैयार किए गए ‘अस्त्र‘ सॉफ्टवेयर के माध्यम से भी 4,96,562 मोबाइल नंबरों को ब्लॉक करवाया गया। 

इन मोबाइल नंबरों को जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करते हुए साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल किया जा रहा था। ‘अस्त्र‘ नामक सॉफ्टवेयर के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा फेशियल रिकॉग्निशन टूल का इस्तेमाल करके इन मोबाइल नंबरों को ब्लॉक करवाने में सफलता प्राप्त की गई। हरियाणा पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों की लोकेशन आदि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी को संबंधित राज्यों के साथ भी साझा किया जाता है ताकि त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर अपराधियों की धरपकड़ की जा सके।

बड़े बैंक व हरियाणा पुलिस का एक्शन प्लान

उन्होंने बताया कि हरियाणा में 29 साइबर पुलिस थाने भी खोले गए जहां की अनुभवी व प्रशिक्षित टीमों द्वारा साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए हरियाणा सहित अन्य राज्यों में भी रेड की जाती

 

Tags: Crime News , Crime News Haryana , Cyber Nodal Police Station , Cyber Fraudsters , Cyber Fraud , Cyber Crime

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD