Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विश्व साइकिल दिवस पर मुंबई की प्रथम साइकिल मेयर फिरोजा ददान द्वारा “साइकिल रैली" का आयोजन

Firoza Dadan, World Bicycle Day, Cycle Rally, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Jun 2024

Last updated on: Jun 04, 2024, 00:00 IST

विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में आज 2 जून को साइकिल रैली का आयोजन किया गया। मुंबई विश्वविद्यालय और स्मार्ट कम्यूट फाउंडेशन मुंबई द्वारा आयोजित इस साइकिल रैली में 600 से ज्यादा साइकिल चालकों ने हिस्सा लिया। मुम्बई की पहली बाइसाइकिल मेयर फिरोज़ा ददान ने इस अनोखी रैली का आयोजन किया, वह स्मार्ट कम्यूट फाउंडेशन की संस्थापक भी हैं।

मुंबई विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रवींद्र कुलकर्णी और गोदरेज इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष नादिर गोदरेज इस रैली के मुख्य अतिथि थे। मुंबई के सांताक्रूज स्थित कलीना यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से निकल कर यह साइकिल रैली बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित सोफिटेल होटल पर समाप्त हुई।  

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र की मंजूरी के बाद 2018 से दुनिया भर में विश्व साइकिल दिवस 3 जून को मनाया जाता है। स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए साइकिल चलाने को प्राथमिकता देने के लिए विश्व स्तर पर साइकिल दिवस मनाया जाता है। मुंबई में स्मार्ट कम्यूट फाउंडेशन साइकिल को परिवहन के एक स्वस्थ साधन के रूप में बढ़ावा देने के लिए काम कर रहा है।

इस अवसर पर मुंबई विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रवींद्र कुलकर्णी ने कहा, “विश्व साइकिल दिवस पर यह साइकिल रैली छात्रों और लोगों के बीच स्थायी परिवहन और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक जरुरी कदम है। इसलिए सभी से अनुरोध है कि इस साइकिल रैली में भाग लें।"

उल्लेखनीय है कि इस साल 7वां ‘विश्व साइकिल दिवस’ मनाया जा रहा है। विश्व साइकिल दिवस का आरंभ 3 जून, 2018 को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा किया गया था। इस आयोजन में संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों, खिलाड़ियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया था।

गौरतलब है कि फ़िरोज़ा ददान ने जनवरी 2024 में एक महत्वपूर्ण साइकलिंग इवेंट किया था जिसमें उन्होंने 1300 किलोमीटर से भी अधिक मुम्बई से चलकर गुजरात होते हुए दौलीविरा तक की साइकिल यात्रा की और इसके द्वारा साइकलिंग को प्रोमोट किया। कई शहरों के, कई ऐतिहासिक स्थानों के लोगों से मिलीं और उन्हें साइकिल चलाने के बारे में जागरूक किया। 

इस साइकिल यात्रा में रोट्री क्लब उनका सहयोगी रहा। उन्होंने आज के कार्यक्रम में उस साइकिल यात्रा की क्लिपिंग भी उपस्थित लोगों के बीच साझा की। फ़िरोज़ा ददान ने कहा कि साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य साइकिल चलाने से सेहत को लेकर जागरूकता फैलाना है।

 प्रतिदिन साइकिल चलाने से न केवल बॉडी फिट और चुस्त रहती है बल्कि कई प्रकार के रोगों का खतरा भी कम हो जाता है। साइकिल नियमित तौर पर चलाने से शरीर सेहतमंद रहता है और बॉडी में स्फूर्ति का संचार करता है। इस मौके पर साइकिल चलाने के महत्व और सेहत को होने वाले लाभ के बारे में भी फ़िरोज़ा ददान ने बताया। 

उन्होंने बताया कि इस रैली का मकसद लोगों में साइकिल के प्रचलन को बढ़ाना और इसके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी देना शामिल है ताकि लोग साइकिल चलाने को अपनी ज़िंदगी का हिस्सा बना सकें।

 

Tags: Firoza Dadan , World Bicycle Day , Cycle Rally , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD