Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आप सरकार में पहली बार पंजाब में बिना किसी सिफारिश और रिश्वत के नौजवानों को सरकारी नौकरी मिली - अरविंद केजरीवाल

2022 में आपने ईमानदार सरकार को चुना, जिसके कारण लोगों को मुफ्त बिजली मिल रही है, जगह- जगह मोहल्ला क्लीनिक और स्कूल ऑफ एमिनेंस बन रहे है - केजरीवाल

Arvind Kejriwal, Jagdeep Singh, Jagdeep Singh Kaka Brar, Kaka Brar, Sri Muktsar Sahib, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Lok Sabha Elections 2024, General Elections 2024, Lok Sabha Election, Lok Sabha 2024
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुक्तसर , 29 May 2024

Last updated on: May 29, 2024, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को फिरोजपुर से आप उम्मीदवार जगदीप सिंह काका बराड़ के लिए प्रचार किया। केजरीवाल ने आप उम्मीदवार के साथ श्री मुक्तसर साहिब में एक बड़ा रोड शो किया और लोगों से काका बराड़ को जिताने की अपील की।

लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आपने सभी पार्टी की उम्मीदवारों को मौका दिया, लेकिन किसी ने आपके लिए कुछ नहीं किया और न ही आपके हकों के लिए संसद में आवाज उठाई। इसलिए इस बार आप उन सभी को नकार दो और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को रिकॉर्ड अंतर से जिताओ। हमारे उम्मीदवार आपके सभी समस्याओं को समझते हैं। ये आपके मसले को संसद में उठाएंगे और आपके हक के लिए केन्द्र सरकार से लड़ेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि मैं आपसे देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की अपील करने आया हूं। आप लोगों ने दो साल पहले विधानसभा में हमें भारी बहुमत दिया था। ये लोकसभा चुनाव हैं। इस बार हमें केंद्र में मजबूत कर दो। सभी 13 सीटें आम आदमी पार्टी को जीता दो। हमारे सभी सांसद पंजाब के लोगों की आवाज उठाएंगे और केंद्र से संबंधित सारे मसलों का हल करवाएंगे। 

जब हमारे पंजाब से 13 सांसद होंगे तो केंद्र सरकार पंजाब का ₹1 भी फंड नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि हमारे सांसद प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों के घर के सामने धरने पर बैठ जाएंगे और फंड जारी करवाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि 2022 में आपने पंजाब में आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार को चुना, जिसके कारण पिछले दो सालों में यहां कई बड़े-बड़े काम हुए। अब लोगों को मुफ्त बिजली मिल रही है। 

जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक और स्कूल ऑफ एमिनेंस बन रहे है। पहली बार बिना सिफारिश और रिश्वत के करीब 50000 नौजवानों को सरकारी नौकरी मिली। यह सब इसलिए संभव हुआ क्योंकि आम आदमी पार्टी की सरकार ईमानदार है।केजरीवाल ने अमित शाह पर पटवार करते हुए कहा उन्होंने पंजाब के लोगों को धमकी दी है कि वह 4 जून के बाद पंजाब की आप सरकार को गिरा देंगे और मुख्यमंत्री भगवंत मान को हटा देंगे। 

उन्होंने कहा कि आप सरकार गिराने का अमित शाह का मुख्य उद्देश्य आपकी मुफ्त बिजली और मोहल्ला क्लीनिक को बंद करना है। इसलिए भाजपा को किसी भी कीमत पर वोट मत करना। इस बार आम आदमी पार्टी को वोट देकर अमित शाह की धमकी का जवाब दें।

 

Tags: Arvind Kejriwal , Jagdeep Singh , Jagdeep Singh Kaka Brar , Kaka Brar , Sri Muktsar Sahib , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Lok Sabha Elections 2024 , General Elections 2024 , Lok Sabha Election , Lok Sabha 2024

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD