Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आप सांसद राघव चड्ढा ने श्री आनंदपुर साहिब से आप उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग के लिए किया प्रचार

ये सांसद बनाने का चुनाव नहीं है, ये चुनाव देश के लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है: चड्ढा

Malwinder Singh Kang, Malvinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Raghav Chadha, Dinesh Chadha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रूपनगर , 28 May 2024

Last updated on: May 28, 2024, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने श्री आनंदपुर साहिब से आप उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग के लिए प्रचार किया। रोड शो में मौजूद लोगों की भीड़ ने एक स्वर में इंकलाब जिंदाबाद के नारों के साथ आश्वस्त किया कि वे मलविंदर कंग को भारी मतों से जिताएंगे।

रोड शो को संबोधित करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि मैं 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान यहां आया था और आप लोगों ने मेरा सम्मान रखते हुए भारी मतों से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि पंजाब की ईमानदार सरकार ढाई साल में पंजाब के हित में फैसले लेकर पंजाब को समृद्ध पंजाब बनाने की दिशा में कदम उठा रही है। 

राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब के लोगों को अब जीरो बिजली बिल आ रहा है।  हर मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक खोले गए हैं और खोले जा रहे हैं, जिसमें लोगों को मुफ्त दवा और जांच की सुविधा दी जा रही है।  स्कूलों में बहुत सुधार हुआ है और स्कूल ऑफ एमिनेंस बनाए जा रहे हैं।  पंजाब के लगभग 43000 युवाओं को बिना किसी रिश्वत के योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी गई हैं। 

राघव चड्ढा ने कहा कि यह चुनाव सांसद बनाने का चुनाव नहीं है। यह चुनाव देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ा जा रहा है।  अगर नरेंद्र मोदी दोबारा सत्ता में आये तो देश के लोकतंत्र के साथ-साथ चुनावी व्यवस्था भी नष्ट हो जायेगी।  इसलिए अब देश के लोकतंत्र को बचाने की जिम्मेदारी आपके हाथों में है, मैं आपसे अपील करता हूं कि आप अपने वोट की ताकत से मोदी को देश की राजनीति से हटाकर देश के लोकतंत्र को बचाएं। 

राघव चड्ढा ने कहा कि अगर आप आम आदमी पार्टी के 13 के 13 उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताएंगे तो हमारी ताकत कई गुना बढ़ जाएगी और इस ताकत से हम पंजाब का रुका हुआ करोड़ों का फंड जारी कराएंगे। मलविंदर कंग ने लोगों से पंजाब में मान सरकार के कामों के आधार पर वोट देने की अपील की और कहा कि वह श्री आनंदपुर साहिब से सांसद के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभायेंगे।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Raghav Chadha , Dinesh Chadha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD