Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अपने संदूक, अलमारी व लॉकर से निकालें वोटर कार्ड

बच्चे भी माता - पिता को कहें- 5 साल में आता है "चुनाव का पर्व- देश का गर्व" का मौका

Anurag Agarwal, Election Commision Haryana, ECI, Chief Electoral Officer Haryana, Lok Sabha Elections 2024, General Elections 2024, CEO Haryana, Chunav Ka Parv, Desh Ka Garv, The CEO Haryana, No Voter To Be Left Behind
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 May 2024

Last updated on: May 19, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने प्रदेश के मतदाताओं से अपील की है कि वो 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में भागीदार होने के लिए अपने संदूक, अलमारी व लॉकर से वोटर कार्ड अभी से निकाल लें और बच्चे भी अपने माता - पिता को कहें कि 5 साल में आता है "चुनाव का पर्व- देश का गर्व" का मौका, इसलिए मतदान के लिए अवश्य जाएँ क्योंकि डीसी व जिला निर्वाचन अधिकारी मतदान में भाग लेने के लिए आपको निवेदन किया है। 

बीएलओ स्वागत के लिए मौजूद रहेगा और पीठासीन अधिकारी व चुनाव टीम आपके दर्शनाभिलाषी रहेंगे।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वैसे तो हरियाणा का मतदाता राजनीतिक रूप से जागरूक है क्योंकि पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत राष्ट्रीय 67 प्रतिशतता की तुलना में हरियाणा में 70 प्रतिशत मतदान हुआ था।  

इस बार विभाग का प्रयास है कि यह प्रतिशतता बढ़कर कम से कम 75 प्रतिशत हो इसलिए विभाग ने स्वीप कार्यक्रम के तहत अनेक पहले की ही स्कूली बच्चों की स्लोगन प्रतियोगिताओं के साथ-साथ मतदान केंद्रों में किस प्रकार वोट डाला जाता है उसकी मॉकड्रिल भी करवाई जा रही है। इतना ही नहीं, बच्चों के लिए 10 हजार रुपये तक के पुरस्कार भी घोषित किये हैं। 

विभाग ने इस बार स्कूलों के लिए 25 हजार के विशेष पुरस्कार देने की भी एक अनूठी शुरुआत की है। इसमें सरकारी व प्राइवेट स्कूल सभी भागीदार बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकांश पोलिंग स्टेशन स्कूलों में ही होते हैं, इसलिए विभाग ने यह पहल की  है ताकि लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत अधिक से अधिक हो।  

प्रदेश में स्थायी व अस्थायी मतदान केंद्रों की संख्या 20,031 है। जहाँ पर हीट वेव को देखते हुए अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था की गई है। क्यू मैनेजमेंट ऐप के माध्यम से प्रदेश की 30 शहरी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ मतदाताओं को पल-पल की जानकारी देगा कि कितने मतदाता लाइन में लगे हैं और मतदाता अपनी सुविधानुसार मतदान केंद्र में आकर वोट डालें। 

उन्होंने कहा कि वोट के बिना लोकतंत्र का यह महोत्सव अधूरा है, इसलिए हर मतदाता को अपने वोट का  प्रयोग अवश्य करना चाहिए। चुनाव आयोग की पहल पर इस बार 85 वर्ष से अधिक आयु व दिव्यांग मतदाता की सुविधा के लिए घर से ही वोट डालने की व्यवस्था की गई है और अब तक प्रदेश में ऐसे मतदाताओं ने इस व्यवस्था का लाभ भी उठाया है। 

चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी व अधिकारी पहले से ऐसे मतदाताओं से सहमति लेकर उनका वोट घर पर ही डलवा रहे हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कि क्यू मैनेजमेंट ऐप व मतदान के लिए बीएलओ के माध्यम से वोटर स्लिप भेजे जा रहे निमंत्रण पत्र भेजने जैसी हरियाणा की अनूठी पहल की न केवल भारत निर्वाचन आयोग ने सराहना की है बल्कि अन्य राज्य भी इसका अनुसरण कर रहे हैं। 

 

Tags: Anurag Agarwal , Election Commision Haryana , ECI , Chief Electoral Officer Haryana , Lok Sabha Elections 2024 , General Elections 2024 , CEO Haryana , Chunav Ka Parv , Desh Ka Garv , The CEO Haryana , No Voter To Be Left Behind

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD