Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

सांप्रदायिक,घोर जातिवादी व परिवारवादी है कांग्रेस : कंगना रनौत

नेहरु से लेकर राजीव रहे आरक्षण के विरोधी,धार्मिक आधार पर आरक्षण कांग्रेस की मंशा

Kangana Ranaut, Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Mandi, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मंडी, कुल्लू , 22 May 2024

Last updated on: May 22, 2024, 00:00 IST

मंडी लोकसभा प्रत्याशी का कंगना रनौत ने आज लाहौल स्पीति के उदयपुर व अन्य दर्जन भर स्थानों पर चुनाव प्रचार अभियान में भाग लिया उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन व कांग्रेस पार्टी सांप्रदायिक,घोर जातिवादी व परिवारवादी है 70 सालों तक इन्ही विषयों पर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने राजनीति की है कांग्रेस ने गरीब, एससी-एसटी, ओबीसी, महिलाओ , देश के हर वर्ग को धोखा दिया। 

इसलिए आज उनके पास सिर्फ एक ही वोट बैंक बचा है। आज ये लोग एक वोट बैंक को खुश करने के लिए धर्म के आधार पर आरक्षण छीनकर बांटना चाहते हैं। अगर आंबेडकर नहीं होते तो आरक्षण विरोधी नेहरू एससी-एसटी को आरक्षण नहीं मिलने देते। नेहरू ने मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखकर इसका विरोध किया था। 

नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक इस परिवार के जितने पीएम हुए, सब ने आरक्षण का विरोध किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा विश्व आज भारत को एक शक्तिशाली राष्ट्र बनते हुऐ देख रहा है भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार तेजी से अपने कदम आगे बढ़ा रही है व फिर एक बार देश की वाग डोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में देने का मन देश ने बना लिया है इंडी कांग्रेस नेताओ की सोच विभाजनकारी है।

लाहौल-स्पीति की देवतुल्य जनता भलीभांति समझती है कि कांग्रेस तानाशाही और गुंडागर्दी को महत्व देती है और दूसरी ओर भाजपा है, जिसका मूलमंत्र ‘‘सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’’ है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि लाहौल-स्पीति के परिवारजन तानाशाही व रजवाड़ा शाही पर वोट की चोट देंगे।

कंगना रनौत ने कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला बोलते हुए कहा अगर प्रतिभा सिंह ने विक्रमादित्य को अच्छे संस्कार दिए होते तो वह इस प्रकार से महिलाओं की अस्मिता व महिला विरोध में टिप्पणियां ना कर रहे होते। कभी उन्हें एक महिला के मंदिरो में जाने से आपत्ति होती है तो कभी वो एक महिला के चरित्र पर सवाल उठाते हैं। 

उन्होंने कहा की विक्रमादित्य सिंह की पहचान फेसबुक के  नेता के रूप में है मंडी लोकसभा के लिए उनका व उनके परिवार का विजन कहां था जब उनके परिवार के सदस्य खुद मंडी से सांसद रहे खुद भी वो पिछले 15 महीनों से मंत्री हैं केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाना छोड़ कर वह खुद बताएं कि उन्होंने प्रदेश में उन्होंने क्या कार्य किए। 

वो मात्र चुनाव जीतने के बड़ी बड़ी बातें कर सकते हैं जिनका कोई सिर पैर नहीं होता विक्रमादित्य बताएं अगर वो इतना ही विजन मंडी के लिए रखते हैं तो सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के विरोध में क्यों प्रदेश सरकार के साथ खडे रहे उन्होंने ने कहा कि मंडी लोकसभा की  देवतुल्य जनता भली भांति से समझती है कि कांग्रेस और इनके नेता किस तरह से महिलाओं की निजता व अस्मिता पर प्रश्न उठाते हैं।

 

Tags: Kangana Ranaut , Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Mandi , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD