Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

मार्कफैड के एम.डी. द्वारा खन्ना की अनाज मंडी में गेहूँ के खरीद कार्यों का निरीक्षण

राज्य में गेहूँ की सुचारू और निर्विघ्न खरीद के लिए पुख़्ता प्रबंध - गिरिश दियालन

Sakshi Sawhney, DC Ludhiana, Ludhiana, Deputy Commissioner Ludhiana, Girish Dayalan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खन्ना/ लुधियाना , 20 Apr 2024

Last updated on: Apr 20, 2024, 00:00 IST

मार्कफैड के मैनेजिंग डायरैक्टर गिरिश दियालन ने आज खन्ना की दाना मंडी में गेहूँ के खरीद कार्यों का निरीक्षण किया। एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी में ज़मीनी स्तर की स्थिति का जायज़ा लेने के मौके पर गिरिश दियालन के साथ डिप्टी कमिशनर साक्षी साहनी, मार्कफैड के एडीशनल मैनेजिंग डायरैक्टर सन्दीप सिंह गड़ा, चीफ़ मैनेजर यशपाल शर्मा भी उपस्थित थे। श्री दियालन ने बताया कि गेहूँ की लिफ्टिंग, खरीद और ढुलाई के लिए पहले ही पुख़्ता प्रबंध किये गए थे।

उन्होंने कहा कि इस कार्य को सभी भाईवालों के सक्रिय सहयोग से काम पूरा करने के लिए बड़े स्तर पर यत्न किये जा रहे हैं। दियालन ने समूह खरीद एजेंसियों के ज़िला मैनेजरों को यह भी यकीनी बनाने के लिए कहा कि इस खरीद सीजन के दौरान किसानों को किसी भी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को नियमित तौर पर जिलों का दौरा करने और ज़मीनी स्तर की स्थिति का जायज़ा लेने के भी आदेश दिए।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में आमद और खरीद की रफ़्तार तेज़ होगी, इसलिए अधिकारियों को तुरंत लिफ्टिंग को यकीनी बनाने के लिए तैयार रहने की ज़रूरत है। बाद में अधिकारियों ने समराला की अनाज मंडी का भी दौरा किया। इस दौरान डिप्टी कमिशनर साक्षी साहनी ने कहा कि प्रशासन द्वारा पुख़्ता प्रबंधों स्वरूप अनाज मंडियों में पड़ी फ़सल को ख़राब मौसम से बचाया जा सका है।

उन्होंने बताया कि अब तक अनाज मंडियों में 42372.90 मीट्रिक टन गेहूँ की आमद हुई है, जिसमें से 77 प्रतिशत एजेंसियों द्वारा ख़रीदी गई है। किसानों को 44.982 करोड़ रुपए की अदायगी भी की जा चुकी है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुये कहा कि मंडियों में गेहूँ की सूखी फसल ही लाई जाये ताकि उसकी तुरंत खरीद की जा सके।

 

Tags: Sakshi Sawhney , DC Ludhiana , Ludhiana , Deputy Commissioner Ludhiana , Girish Dayalan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD