पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल के बरनाला से भूतपूर्व विधायक मलकीत सिंह कीतू के कातिलों को शीघ्र गिरफतार कर लिये जाने का आश्वासन दिया है स्वर्गीय विधायक के बिलासपुर में पैतृक घर में पत्रकारों से बातचीत करते हुये उन्होने कहा कि कातिलों संबधी पुलिस को सुराग मिल गया है और दोषी शीघ्र ही सलाखों के पीछे होगें।इससे पहले सुखबीर सिंह बादल ने सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया और राज्य सभा सदस्य सुखदेव सिंह ढीडसा के साथ मलकीत सिंह कीतू की पत्नी बीबी गुरदीप कौर (सरपंच बिलासपुर),पुत्र कुलवंत सिंह और अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ दुख सांझा किया उन्होने परिवार को आश्वासन दिया कि कातिल किसी भी कीमत पर बख्शे नही जाएगें और शीघ्र ही दोषियों को गिरफतार कर लिया जाएगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ सहानुभूति प्रकट करते हुये बादल ने कहा कि मलकीत सिंह कीतू पार्टी के बेहद समर्पित नेता थे और समाज के अनदेखे वर्गो के लिए किये उनके कार्यो को कभी भुलाया नही जा सकेगा इससे पहले बादल ने पुलिस के उच्चाधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों से गोली कांड संबधी जानकारी ली और चल रही तफतीस केा तेज करने के निदे्रश दिये। इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त महेशइंद्र सिंह और बीबी राजविन्द्र कौर भागीको(दोनो विधायक) भूतपूर्व मंत्री तोता सिंह,दरबारा सिंह गुरू ,डिप्टी कमीशनर अर्शदीप सिंह ङ्क्षवद और एस एस पी सुरजीत सिंह भी उपस्थित थे।