Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें गुरजीत सिंह औजला ने दी जालियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि उत्तरी बाइपास के लिए अधिगृहण की गई जमीनों के अवार्ड पास करवाए भगवंत मान सरकारः परनीत कौर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को नहीं बख्शना : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भगवंत मान ने खडूर साहिब में 'आप' उम्मीदवार के लिए किया प्रचार, पट्टी में एक बड़ी जनसभा को किया संबोधित मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसैलाब, टीनू को भारी बहुमत से जीताने का दिया भरोसा मुख्यमंत्री भगवंत मान पवित्र शहर अमृतसर के धार्मिक स्थलों पर हुए नतमस्तक डॉ. धर्मवीर गांधी के चुनावी मुहिंम को बल देने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पटियाला में हुए एकत्रित हुए राजनेता पंजाब के मुद्दों को कमजोर कर रहे हैं : अमरिन्दर सिंह राजा वडिंग भाजपा के संकल्प पत्र मोदी की गारंटी का चंडीगढ़ में लोकार्पण वार्ड तीन में भाजपा ने चलाया डोर टू डोर प्रचार अभियान 100 युवाओं ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया

 

जहरीली शराब के मृतकों के परिवार से मिले मुख्यमंत्री भगवंत मान, पीड़ित परिवारों के साथ सांझा किया दुख

ये मौत नहीं हत्या है, इसीलिए 302 का के तहत मामला दर्ज किया गया है, सभी दोषियों पर को कानून के अनुसार सख्त सजा दी जाएगी - भगवंत मान

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 24 Mar 2024

संगरूर में पिछले दिनों जहरीली शराब के कारण हुई 20 लोगों की मौत के बाद मान सरकार नशा माफिया पर सख्त है। रविवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान मृतकों के परिवार से मिले और पीड़ित परिवारों के साथ दुख सांझा किया। मान ने कहा कि एडीजीपी के नेतृत्व में गठित एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है। कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है और धारा 302 के तहत मामला भी दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल सभी दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम देख रहे हैं कि पंजाब में और कहां-कहां इनके लिंक थे। अगर जहरीली शराब बेचने वाला इनका कोई गैंग होगा तो वे भी पकड़े जाएंगे। सबको पकड़कर 302 का पर्चा दर्ज किया जाएगा ताकि उन्हें कानून के तहत कड़ी सजा मिल सके। पीड़ित परिवारों को उन्होंने भरोसा दिया कि हम आप सबके साथ हैं। आप सभ मेरे परिवार हैं। पंजाब का मुखिया होने के नाते में परिवारों को संभालूंगा।

उन्होंने कहा कि मैं गांव के साथ जुड़ा हुआ व्यक्ति हूं। गांव में रहा हूं। पहले के मुख्यमंत्री गांव में आते ही नहीं थे। वे अपने महलों के गेट अंदर से बंद कर लेते थे। अब लोगों ने उसमें बाहर से ताला लगा दिए। मौके पर मौजूद कई लड़कों ने मुख्यमंत्री को बताया कि यहां पर चिट्टा आता है। इसपर उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी हमें लिखकर दें कि कहां और कितने समय पर आता है तो उसपर हम जल्द से जल्द कार्रवाई करेंगे और सबको अंदर कर देंगे। जो लोगों के घर उजाड़ रहे है उनको हम नहीं छोड़ेंगे।

पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा पिछले दिनों संगरूर जिले में जहरीली शराब पीने से कई मौतें हुई थीं। आज मैंने मौके पर जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मासूम लोगों के इन हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा। ये मौतें नहीं हत्या है। इन्हें सख्त सजा दी जाएगी।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD